चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द: गजपाल शहर, पुष्कर देहात अध्यक्ष बने; NEWS4SOCIALने 14 जनवरी को ही बता दिया था – Udaipur News h3>
शहर जिला भाजपा और देहात जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम बुधवार को घोषित किए गए। ये वही नाम हैं, जिनकी संभावना दैनिक NEWS4SOCIALने अपने 14 जनवरी के अंक में की थी। तब NEWS4SOCIALने ‘उदयपुर ग्रामीण से पुष्कर, नरेंद्र व ललित, शहर से गजपाल या अतुल बन सकते हैं जिला अध्य
.
NEWS4SOCIALकी खबर पर मुहर लगाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने उदयपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर गजपाल सिंह राठौड़ और देहात जिलाध्यक्ष के लिए पुष्कर तेली के नाम की घोषणा की।
इससे पहले पटेल सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय में शहर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले 13 भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सर्वसम्मति से गजपाल सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह बलीचा स्थित देहात भाजपा कार्यालय में देहात की बैठक हुई।
यहां भी राजेंद्र राठौड़ ने जिला अध्यक्ष के 19 दावेदारों से चर्चा कर सर्वसम्मति से पुष्कर तेली को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। दोनों ही जिलाध्यक्षों को उदयपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर का करीबी माना जा रहा है। हालांकि देहात से दावेदार रहे नरेंद्र सिंह आसाेलिया की नाराजगी भी देखने को मिली। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लिखा- संगठन में पसीना कम, पैसा ज्यादा बहाने की ताकत होनी चाहिए। जब उनसे पूछा गया तो बोले- मन का दर्द था, जो सोशल मीडिया पर लिख दिया।
वहीं गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने मुझ छोटे-से कार्यकर्ता को यह पद दिया है। मेरे लिए बड़ी बात है। मैं वादा करता हूं कि पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत कर बिना किसी भेदभाव के सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत करूंगा। उन्होंने कहा, मेरे सामने निगम चुनाव है। हम सभी मिलकर पार्टी का फिर से बोर्ड बनाएंगे।
कटारिया के दखल के बिना आम सहमति से चुनाव
भाजपा कार्यकर्ताओं में दिनभर इस इस बात की चर्चा रही कि मेवाड़ के कद्दावर भाजपा नेता और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दखल के बिना शहर और देहात के जिला भाजपा अध्यक्ष आम सहमति से चुन लिए गए और खुलकर किसी ने विरोध भी नहीं किया। वहीं, जिला अध्यक्ष की दावेदारी में पिछे रहे नेता अब शहर-देहात की जिला कार्यकारिणी में महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, मंत्री जैसे पदों के जुगाड़ में लग गए हैं।
राठौड़ छात्र राजनीति में रहे, 6 साल से भाजपा शहर महामंत्री
शहर जिला में अध्यक्ष बने गजपाल सिंह राठौड़ अभी पार्टी में निवर्तमान शहर जिला महामंत्री हैं। इस पद पर वो पिछले 6 साल से हैं। वह छात्र राजनीति से आगे बढ़े हैं। अधिवक्ता गजपाल सिंह राठौड़ एमबी कॉलेज में छात्र के तौर पर राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे। इसके बाद शहर भाजपा से जुड़े तो यहां भी पार्टी के तमाम आंदोलनों, कार्यक्रमों और अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पुष्कर गाेगुंदा के प्रधान से लेकर उपजिला प्रमुख जैसे पदों पर रहे
नवनिर्वाचित देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली वर्तमान में उदयपुर के उप जिला प्रमुख भी हैं। वे गोगुंदा से हैं। वे गोगुंदा पंचायत समिति में प्रधान भी रह चुके हैं। पार्टी ने जिला अध्यक्ष चुनाव में उनको लसाड़िया की तरफ से चुनाव लड़ाया और वे जीत गए और बाद में उप जिला प्रमुख बने। पुष्कर तेली का कहना है कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।
साथ में बोहरा गणेशजी के दर्शन किए
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राठौड़ और तेली ने बुधवार को बोहरा गणेशजी के एक साथ ही दर्शन किए। दर्शन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर, पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, देहात युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया आदि मौजूद थे। दोनों ही जिला अध्यक्षों ने सुंदर सिंह भंडारी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद राठौड़ व तेली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भी स्वागत किया।
शहर के लिए ये थे दावेदार
अतुल चंडालिया, अलका मूंदड़ा, एडवोकेट रामकृपा शर्मा, किरण जैन, नानालाल वया, सिद्धार्थ शर्मा, महेंद्र सिंह शेखावत, योगेश कुमावत, करण सिंह शक्तावत, खूबीलाल पालीवाल, जगदीश शर्मा (सुथार) ने भी शहर जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी, लेकिन अंत में राठौड़ बाजी मार गए।
देहात में इन्होंने ठोका था दावा नरेंद्र सिंह आसोलिया, भंवरसिंह पंवार, दीपक शर्मा, दलीचंद डांगी, चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र मीणा, रामकृपा शर्मा, तख्तसिंह शक्तावत, कृष्ण गोपाल पालीवाल, डाॅ. गीता पटेल, प्रेमचंद लौहार व 6 अन्य दावेदार मैदान में उतने, पर किसी को भी सफलता नहीं मिल सकी।