देर रात तक चली EOW की कार्रवाई: रतलाम नगर निगम अकाउंटेंट के पिता के घर से मिला 36 लाख का गोल्ड, महंगी शराब – Ratlam News h3>
रिंगनोद के इस घर में सोमवार देर रात कर ईओडब्ल्यू की सर्चिंग जारी रही।
रतलाम नगर निगम के अकाउंटेंट और पूर्व डिप्टी कमिश्नर विकास सोलंकी के धार जिले के रिंगनोद में पिता नंदकिशोर सोलंकी के घर से 36 लाख रुपए का गोल्ड (सोना) और 70 हजार रुपए की चांदी की ज्वेलरी मिली है। वहां 2 से 3 ओर प्रॉपटी का पता चला है, घर से ब्रांडेड अं
.
सोमवार देर रात तक EOW की कार्रवाई चलती रही। जांच में अभी तक 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। घर से शराब मिलने पर आबकारी विभाग ने भी केस दर्ज किया है।
बता दें कि, धार में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक नंदकिशोर सोलंकी और रतलाम में उनके बेटे व नगर निगम के अकाउंट ऑफिसर विकास सोलंकी के मकान पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर टीम ने सोमवार तड़के रेड डाली थी।
रतलाम में अचानक हुई कार्रवाई से रतलाम नगर निगम में भी हड़कंप मच गया था। क्योंकि पूर्व में विकास सोलंकी पर लोकायुक्त ने केस दर्ज किया है। शासन ने सोलंकी को डिप्टी कमिश्नर के पद से सस्पेंड कर अकाउंटेंट बना रखा है।
नंदकिशोर सोलंकी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।
5 करोड़ की संपत्ति मिली
रतलाम में सोमवार सुबह 4 बजे से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर 12.30 बजे खत्म हो गई थी। EOW की टीम सोलंकी के घर से चली गई। लेकिन दूसरी टीम रिंगनोद में उनके पिता के घर सोमवार देर रात तक डटी रही। देर रात तक की जांच में कुल 5 करोड़ चल-अचल संपत्ति की जानकारी सामने आई है।
दोपहर बाद रात तक की गई जांच में E0W को दो से तीन ओर प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है। इसके साथ ही 36 लाख रुपए का गोल्ड (सोना) व 70 हजार रुपए की चांदी की ज्वेलरी भी मिली है। जानकारों की माने तो 36 लाख का सोना 439 ग्राम व 70 हजार की चांदी 760 ग्राम वजनी है। इसके अलावा घर में से करीब 13 बॉटल अंग्रेजी ब्रांडेड शराब भी मिली है। जिसे जब्त कर आबकारी को सौंप दिया है। आबकारी ने अवैध शराब का केस दर्ज किया है।
EOW एसपी रामेश्वर सिंह यादव ने बताया-
अभी तक की जांच में दो से तीन और प्रॉपर्टी का पता चला है। घर से 36 लाख रुपए का सोना व 70 हजार रुपए चांदी की ज्वेलरी मिली है। अंग्रेजी शराब की 13 बॉटल भी घर में जांच के दौरान मिली है। देर रात तक हुई जांच में प्रारंभिक रूप से लगभग 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली है। सभी का केलकुलेशन किया जा रहा है।
एसपी यादव के अनुसार नंदकिशोर सोलंकी की 28 साल की नौकरी में कुल वैध आय लगभग 50 से 60 लाख रुपए होनी चाहिए, लेकिन उनके पास इससे कई गुना अधिक संपत्ति है।
सोमवार दोपहर तक जांच में यह सब मिला।
साढ़े 8 घंटे घर में रही मौजूद टीम
रतलाम के ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी में रहने वाले विकास सोलंकी के घर पर करीब साढ़े 8 घंटे EOW की 12 सदस्यीय टीम डीएसपी पवन सिंघल के नेतृत्व में जांच पड़ताल करती रही। बाद में जानकारी सामने आई कि विकास सोलंकी के पिता नंदकिशोर सोलंकी के खिलाफ आय से अधिक का मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। उसी के सिलसिले में रतलाम में उनके बेटे विकास सोलंकी के घर पर भी छापेमार कार्रवाई की। पिता नंदकिशोर से जुड़े जमीनों के दस्तावेज भी रतलाम में बेटे के घर से जब्त किए।
रतलाम में पिता के नाम मकान
रतलाम के जिस ओल्ड ग्लोबस कॉलोनी में विकास सोलंकी रहते वह मकान भी उनके पिता के नाम मिला है। EOW की टीम घर से दस्तावेज, मकान की रजिस्ट्री, बैंक अकाउंट व लॉकर की जानकारी लेकर गई है। इसके अलावा घर से करीब 40 से 45 हजार रुपए केस भी जब्त किया है।
रतलाम में नगर निगम में अकाउंट अधिकारी विकास सोलंकी के घर पर भी साढे़ 8 घंटे जांच के बाद EOW की टीम रवाना हुई थी।
बेटे की भूमिका भी जांची जाएगी
एसपी यादव के अनुसार जांच में घर के सभी सदस्यों की आय के स्त्रोत के भी दस्तावेज जांचे जा रहे है। उनसे एक नंबर की आय का मिलान किया जाएगा। परिवार की किसी भी सदस्य की संदिग्ध भूमिका सामने आती है उस पर केस दर्ज किया जाएगा। जांच में यह भी सर्च किया जा रहा है कि अभी तक की नौकरी से कितनी आय हुई है।
उनके नाम कितनी प्रॉपर्टी है। इन सब का बैलेंस मिलाया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि उन्होंने आईटीआर (इन्कम टैक्स रिटर्न) भरा के नहीं है। जांच के हर एक पहलू की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। घर में से कुछ केस भी मिला है। हालांकि उसका खुलासा अभी नहीं किया है।
अभी तक यह मिल चुका है
सोलंकी के स्वामित्व में दो मकान, सात प्लॉट, सात गाड़ियां, दो बसें और एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इंदौर में दो प्लॉट भी उनके नाम पर हैं।
बेटे विकास सोलंकी पर दर्ज हो चुका है केस
नंदकिशोर सोलंकी के बेटा विकास सोलंकी रतलाम नगर निगम में पूर्व में डिप्टी कमिश्नर था। वहीं बहु प्रिती डेहरिया जिला पंचायत में अकाउंट अधिकारी। 7 माह पूर्व राजीव गांधी सिविक सेंटर के प्लॉट्स बेचने के मामले में उज्जैन लोकायुक्त ने सोलंकी समेत पूर्व कमिश्नर एपीएस गहरवाल, उपपंजीयक रतलाम प्रसुन्न गुप्ता समेत 36 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इन सभी पर मिली भगत से सिविक सेंटर की करोड़ों की जमीन को कम दामों में बेचने का आरोप था।
केस दर्ज होने के बाद सोलंकी को नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर पद से संस्पेंड कर दिया था। विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई के बाद उनका निलंबन खत्म करके उन्हें अकाउंट ऑफिसर बनाया गया था। लोकायुक्त ने माना था कि रतलाम नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जमीनों की रजिस्ट्री कराई गई। शासन को धोखे में रखकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
नंदकिशोर सोलंकी के बेटे विकास सोलंकी के रतलाम में जांच टीम में महिला अधिकारी भी शामिल रही।
यह भी पढ़ें…
निगम अकाउंटेंट बेटे और समिति प्रबंधक पिता पर EOW छापा:5 करोड़ की संपत्ति मिली; लाखों रुपए की गोल्ड ज्वेलरी भी जब्त