BJP ऑफिस में सांसद ने फहराया तिरंगा: कांग्रेस कार्यालय सहित अन्य संस्थानों में मनाया गया गणतंत्र दिवस – Chhindwara News h3>
भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में झण्डा वंदन।
छिंदवाड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रविवार सुबह शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों के अलावा राजनीतिक पार्टी कार्यालय में भी तिरंगा फहराया गया।
.
भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में सांसद विवेक बंटी साहू और शेषराव यादव ने तिरंगा फहराया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद तिवारी ने झण्डा वंदन किया। ध्वज वंदन के साथ पूजा अर्चना की गई औरशहीदों को नमन किया गया।
कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद तिवारी ने तिरंगा फहराया।
यहां इन्होंने किया झंडा वंदन-
- कलेक्टर कार्यालय: कलेक्टर शीलेंद्र सिंह – सुबह 8 बजे
- जिला पंचायत: जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार – सुबह 7.30 बजे
- एसपी ऑफिस: पुलिस अधीक्षक अजय पांडे – सुबह 8 बजे
- जिला अस्पताल: सिविल सर्जन नरेश गोन्नाडे – सुबह 7 बजे
- मेडिकल कॉलेज: डीन अभय कुमार – सुबह 7.30 बजे
- पुलिस लाइन: रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी – सुबह 8 बजे
- नगर निगम: कमिश्नर चंद्रशप्रकाश राय – सुबह 8 बजे
- भाजपा कार्यालय: शेषराव यादव – सुबह 8 बजे
- कांग्रेस भवन: जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे – सुबह 7.15 बजे
- जिला न्यायालय: जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा – सुबह 8.15 बजे
- पेंशनर सदन: जिला अध्यक्ष एसडीए तिवारी – सुबह 9 बजे
- लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा: जिला कायस्थ सभा – सुबह 9 बजे
- प्रेस क्लब भवन: जिला अध्यक्ष सचिन पांडे – सुबह 8.30 बजे
- अंबेडकर तिराहा: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में पूर्व पार्षद अनिता दिनेश मालवी – सुबह 8 बजे
- अंजुमन स्कूल: अंजुमन वर्किंग कमेटी – सुबह 9 बजे
- परशुराम वाटिका: विप्र समाज – सुबह 8.45 बजे
प्रेस क्लब में गणतंत्र दिवस समारोह छिंदवाड़ा के खजरी रोड स्थित प्रेस क्लब भवन में अध्यक्ष सचिन पांडे ने इस दौरान उनके साथ प्रेस क्लब की वरिष्ठ सदस्य राकेश प्रजापति,आर एस.वर्मा, राजेश सनोडीया गिरीश लालवानी,पवन शर्मा,राजेश दीक्षित, सावन पाल, राजेश दीक्षित, मनीष गडकरी मौजूद रहे।