इंदौर में फोटोग्राफर की आत्महत्या को लेकर आक्रोश: परिवार ने मरीमाता चौराहा पर किया प्रदर्शन; पत्नी और सास पर कार्रवाई की मांग – Indore News

5
इंदौर में फोटोग्राफर की आत्महत्या को लेकर आक्रोश:  परिवार ने मरीमाता चौराहा पर किया प्रदर्शन; पत्नी और सास पर कार्रवाई की मांग – Indore News

इंदौर में फोटोग्राफर की आत्महत्या को लेकर आक्रोश: परिवार ने मरीमाता चौराहा पर किया प्रदर्शन; पत्नी और सास पर कार्रवाई की मांग – Indore News

पेशे से इवेंट फोटोग्राफर नितिन पडियार ने 14 पेज का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की थी।

पत्नी, सास, सालियों और राजस्थान पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले इंदौर के फोटोग्राफर नितिन पडियार को न्याय दिलाने के लिए गुरुवार शाम प्रदर्शन किया गया। संस्था पौरुष की अगुआई में हुए इस आंदोलन में बेटों को न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी की

.

संस्था ‘पौरुष’ ने गुरुवार शाम को मरीमाता चौराहा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ नितिन के परिवार के लोग भी शामिल हुए। ये सभी रैली के रूप में चौराहा पर पहुंचे। यहां जमकर विरोध प्रदर्शन कर ससुराल पक्ष के लोगों और राजस्थान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही इन सभी पर कार्रवाई करने की मांग की गई।

प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हुई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए कि नारी तुम झूठे केस लगाओ मत, पीड़ित पुरुषों की पुकार कब सुनेगी भाजपा सरकार’ कहकर विरोध जताया।

संस्था पौरुष के साथ मरीमाता चौराहे पर परिजनों ने भी प्रदर्शन किया। मानव श्रंखला बनाकर नितिन को न्याय दिलाने की मांग की।

संस्था अध्यक्ष अशोक दशोरा ने कहा कि नितिन ने अपने 14 पेज सुसाइड नोट में सारी प्रताड़ना का जिक्र किया है। यह काफी पीड़ादायक है। पत्र से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नितिन ने कितनी प्रताड़ना झेली। बुधवार को संस्था के सदस्य नितिन के परिवार से मिले थे तो उन्होंने भी पूरा मामला बताया। इसके साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के मामले में एक पक्षीय कानून है। अगर पुरुषों के लिए समानता का कानून नहीं बनाया गया तो आत्महत्या के मामले और बढ़ेंगे। इसके साथ ही पीड़ित युवक अपराध की ओर अग्रसर होंगे। प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला।

यह खबर भी पढ़ें…

इंदौर के फोटोग्राफर का 14 पेज का सुसाइड नोट:पत्नी और सास 20 लाख मांग रही; राजस्थान पुलिस ने 50 हजार रिश्वत मांगी

इंदौर में पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर 28 साल के युवक ने सुसाइड कर लिया। फांसी लगाने से पहले उसने 14 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पत्नी, सास और दो सालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

बाणगंगा के यादव नंद नगर में रहने वाले इवेंट फोटोग्राफर और कैफे संचालक नितिन (28) पडियार ने सोमवार रात को सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट में नितिन ने आरोप लगाया कि पत्नी हर्षा शर्मा के परिवार ने कभी उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया। 2019 में शादी हुई, इसके छह महीने बाद से विवाद शुरू हो गया।

2024 में हर्षा ने नितिन, जेठ सूरज और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया। समझौते के लिए 20 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। दहेज प्रताड़ना की एफआईआर से नाम हटाने के लिए राजस्थान पुलिस ने भी 50 हजार रुपए मांगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News