जैन सोशल ग्रुप चंदनबाला 308 में नई कार्यकारिणी का गठन: कल्पना जैन बनीं अध्यक्ष, 17 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी – Bhopal News

4
जैन सोशल ग्रुप चंदनबाला 308 में नई कार्यकारिणी का गठन:  कल्पना जैन बनीं अध्यक्ष, 17 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी – Bhopal News

जैन सोशल ग्रुप चंदनबाला 308 में नई कार्यकारिणी का गठन: कल्पना जैन बनीं अध्यक्ष, 17 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी – Bhopal News

भोपाल के दिगम्बर जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप “चंदनबाला 308” की नई कार्यकारिणी गठित।

भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप “चंदनबाला 308” का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर कल्पना जैन को नई अध्यक्ष के रूप में चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्वलन से

.

मध्य प्रदेश रीजन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुषमा डी.के. जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिम्मी संजय गंगवाल और विनीता विपिन सिंघई को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अंजना राजेश रावत को सचिव का पद सौंपा गया, जबकि राखी अमित जैन और अनीता रंजन जैन को सह-सचिव का दायित्व सौंपा गया। रानी विजय बोहरा को कोषाध्यक्ष और संगीता वीरेंद्र अजमेरा को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया।

नव निर्वाचित सदस्यों का ढोल नाद और पुष्प वर्षा के साथ स्टेज पर शानदार स्वागत किया गया।

कार्यकारिणी में और भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुईं

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए वंदना राजेश जैन और श्रद्धा अनिल जैन को सचिव, जबकि जनसंपर्क अधिकारी के रूप में ममता राजेश जैन को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर JSGIF के उपाध्यक्ष हेमंत जैन खाचरोद ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान समसामयिक मुद्दों पर भी जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें “डिजिटल अरेस्ट” जैसे मामलों से सचेत रहने के लिए विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में 8 नए सदस्य भी संस्था से जुड़े, जो जैन समाज के विकास में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम के दौरान समसामयिक मुद्दों पर भी जागरूकता अभियान चलाया गया।नव निर्वाचित सदस्यों का ढोल नाद और पुष्प वर्षा के साथ स्टेज पर शानदार प्रवेश रहा

समारोह का मुख्य आकर्षण । इस दौरान पुरुष वर्ग को पुष्प गुच्छ और महिला मंडल को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में जैन समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद थे, जिनमें पंचायत कमेटी ट्रस्ट और जैन समाज के अध्यक्ष मनोज बांगा , मंगलवारा जैन मंदिर के अध्यक्ष आदित्य मन्या जैन, के एल जैन, राकेश जैन, हेमलता जैन रचना, मनीष जैन, अरुण सारणी, निकिता सारणी, सुप्रसिद्ध रंगमंच कलाकार अखिलेश जैन और अन्य गणमान्य जैन समाजजन शामिल थे।

JSGIF के उपाध्यक्ष हेमंत जैन खाचरोद ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्य एक साथ सुस्वादु भोजन का आनंद लिया और नवनिर्वाचित समिति को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News