जन सुराज के जिला कार्यकारिणी कमेटी का गठन: बृजमोहन सिंह जिलाध्यक्ष के पद पर हुए मनोनीत, बड़े स्तर चलाया जाएगा सदस्यता अभियान – Aurangabad (Bihar) News h3>
औरंगाबाद जिले के करहारा के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। कार्यक्रम में अभिराम शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान पार्टी की
.
जन सुराज पार्टी के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने कहा औरंगाबाद में संगठन को मजबूती देने के लिए बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पंचायत स्तर पर पंचायत संगठन का गठन किया जाएगा।
पार्टी के नव मनोनीत जिला युवा अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती देने का कार्य किया जाएगा।
जन सुराज पार्टी के नव मनोनीत जिला प्रवक्ता लालमोहन यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य औरंगाबाद में जन सुराज को सुदृढ़ करना और नई राजनीतिक व्यवस्था को बनाना है।
कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते पार्टी के सदस्य।
इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
– बृजमोहन सिंह बने जिलाध्यक्ष।
– रामजी चौहान बने संगठन महासचिव।
– हरेंद्र यादव बने युवा अध्यक्ष।
– लालमोहन यादव को बनाया गया मुख्य प्रवक्ता।
– परमानंद पासवान बने जिला अभियान समिति।
– कृष्णकांत शर्मा बने जिला किसान अध्यक्ष।
– उमा देवी को महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में शामिल अतिथि।
नए कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा
जन सुराज पार्टी के लखीसराय जिला प्रभारी अभिराम शर्मा ने पटना में हो रहे सत्याग्रह में आने का आह्वान किया। अभिराम शर्मा ने सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। कहा कि पटना में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सत्याग्रह कर रहे हैं, इसमें बिहार भर से लोग जुट रहे हैं, ऐसे में यहां से भी लोग उसमें शामिल हो और अपना समर्थन जन सुराज को दें। समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है, तो वे वहां पहुंचे।
इस अवसर पर समिति ने जन सुराज पार्टी की आगामी रणनीतियों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा की।
नव मनोनीत सदस्य।
विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर लड़ेगी जन सुराज
अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि हम लोगों द्वारा नई पार्टी बनाई गई है। उसी का विस्तार आज किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज की ओर से 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतरेंगे। 2024 के उप चुनाव के दौरान हमारे उम्मीदवार चार सीटों पर चुनाव लड़े। जहां शानदार प्रदर्शन रहा। उस समय महज हमारी पार्टी की स्थापना के 2 महीने भी पूरे नहीं हुए थे और चारों सीटों पर जन सुराज का बेहतर प्रदर्शन रहा।
पार्टी की ओर से जिला संरक्षक मुश्ताक अहमद, कृष्णा सिंह कुशवाहा, प्रोफेसर ज्ञानेश्वर, डॉक्टर उदय शर्मा, आरके मिश्रा, जिला महासचिव रामजी चौहान, जिला महिला अध्यक्ष उमा देवी, जिला किसान अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, जिला अभियान समिति संयोजक परमानन्द पासवान, जिला युवा अध्यक्ष हरेंद्र यादव, जिला मुख्य प्रवक्ता लालमोहन यादव समेत जिले से कुल 95 लोगों को कोर कमेटी में स्थान मिला।