किन्नर अखाड़े में चार महामंडलेश्वरों का पट्‌टाभिषेक: महाकुंभ में प्रकाश, ममता, सतीश व इंदू बनीं किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर

2
किन्नर अखाड़े में चार महामंडलेश्वरों का पट्‌टाभिषेक:  महाकुंभ में प्रकाश, ममता, सतीश व इंदू बनीं किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर

किन्नर अखाड़े में चार महामंडलेश्वरों का पट्‌टाभिषेक: महाकुंभ में प्रकाश, ममता, सतीश व इंदू बनीं किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर

प्रयागराज7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े में पट्‌टाभिषेक का हुआ कार्यक्रम।

किन्नर अखाड़ा का तीर्थराज प्रयागराज के महाकुंभ में तेजी से विस्तार हो रहा है। किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने रविवार को शिविर में चार महामंडलेश्वर और दो महंतों का विधि-विधान से पटटाभिषेक किया। महामंडलेश्वर में दिल्ली की ममता वशिष्ठ और इन्दू,

गुजरात के सतीश को महामंडलेश्वर बनाया गया है। राजस्थान की त्रिजला और महाराष्ट्र की कमल महंत बनायी गयी है। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के जगदगुरू गर्गाचार्य मुचकुन्द पीठाधीश्वर स्वामी महेन्द्रानंद गिरि महराज और श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी ने आशीर्वाद देते हुए सनातन धर्म को मजबूत करते हुए प्रचार-प्रसार के लिए मार्ग दर्शन किया।

किन्नर अखाड़े के मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार।

“महिलाएं भी सनातन की रक्षा के लिए आगे आएं”

जगद्गुरु गर्गाचार्य मुचकुन्द पीठाधीश्वर स्वामी महेन्द्रानंद गिरि महराज ने कहा कि सनातन धर्म ने बहुत उतार, चढ़ाव देखा है लेकिन वह आगे बढ़ता रहा लेकिन अब आप लोगों के कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी है कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाते हुए उसका प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर किया जाये। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी जय अंबा गिरि महाराज ने महिला महामंडलेश्वर स्वामी ममतानंद गिरी के सनातन धर्म में आने का स्वागत करते हुए कहा कि अब समय बदल गया है, महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है ऐसे में उनको धर्म के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए तभी सनातन धर्म और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं जिस दिन चाह लेगी उस दिन धर्म परिवर्तन बंद हो जाएगा।

रात में शिव लीला करते कलाकार।

“सनातन को आगे बढ़ाएंगे यह महामंडलेश्वर”

इसके पूर्व किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डाॅ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सभी महंत और महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक किया। उन्होंने सभी को सनातन धर्म में आकर मजबूत करने के लिए धन्यवाद देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। किन्नर अखाड़ा प्रमुख ने कहा कि सभी लोग मिलकर जिस दिन सनातन धर्म के मजबूती के लिए लग जाएंगे उस दिन सनातन धर्म की धर्म ध्वजा विश्व में फहरा जाएगी। इस दौरान कोलकाता से आए हुए ग्रुप ने मां गंगा, भगवान शिव पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया।

इस दौरान किन्नर अखाड़ा की महाकुंभ प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी पार्वती नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी पवित्रा नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी मनिकंडन महराज, महामंडलेश्वर स्वामी कनकेश्वरी देवी, महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी ऋषिकेश नंद गिरी, महंत धैर्यराजनंद गिरी व अन्य रहे।

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News