मन की बात का 118वां एपिसोड आज: 2025 का यह पहला एपिसोड; 26 जनवरी के चलते एक हफ्ते पहले टेलिकॉस्ट होगा h3>
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ का 118वां एपिसोड आज (रविवार) टेलिकॉस्ट होगा। यह इस साल का पहला एपिसोड होगा। आमतौर पर यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है।
इस बार यह एक हफ्ते पहले (महीने के तीसरे रविवार) को टेलिकॉस्ट होगा। दरअसल जनवरी के आखिरी संडे को 26 जनवरी है। इसलिए एपिसोड 19 जनवरी को टेलिकॉस्ट होगा।
आखिरी एपिसोड 29 दिसंबर को प्रसारित हुआ था। तब पीएम ने संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें।
29 दिसंबर- मन की बात का 117वां एपिसोड
- संविधान दिवस पर : 26 नवंबर को संविधान दिवस से एक साल तक चलने वाली कई एक्टिविटी शुरू हुई हैं। नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए constitution75.com नाम से वेबसाइट भी बनाई गई है। इसमें आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं, संविधान के बारे में प्रश्न भी पूछ सकते हैं।
- महाकुंभ के आयोजन पर : अगले महीने 13 तारीख से प्रयागराज में महाकुंभ भी होने जा रहा है। इस समय वहां संगम तट पर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं। पहली बार कुंभ आयोजन में Al चैटबॉट का प्रयोग होगा। इससे 11 भारतीय भाषाओं में कुंभ से जुड़ी हर तरह की जानकारी हासिल की जा सकेगी। इससे कोई भी टेक्स्ट टाइप करके या बोलकर किसी भी तरह की मदद मांग सकता है।
- WAVES समिट पर : अगले साल देश में पहली बार वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट यानी WAVES समिट का आयोजन होने वाला है। आपने दावोस के बारे में सुना होगा जहां दुनिया के अर्थजगत के महारथी जुटते हैं। उसी तरह WAVES समिट में दुनिया भर से मीडिया और मनोरंजन जगत के लोग भारत आएंगे। यह समिट भारत को ग्लोबल कंटेंट क्रिएशन का हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- MKB में KTB पर : मन की बात यानी MKB में KTB यानी कृष, तृष और बाल्टीबॉय की चर्चा कर रहा हूं। आपको शायद पता होगा कि ये बच्चों की पसंदीदा एनिमेशन सीरीज हैं और इसका नाम है KTB– भारत हैं हम। ये तीनों हमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन नायक-नायिकाओं के बारे में बताते हैं जिनकी ज्यादा चर्चा नहीं होती। इसका दूसरा सीजन खास अंदाज में गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च हुआ।
- फिल्मी हस्तियों पर : राज कपूर ने फिल्मों से दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया। रफी साहब की आवाज में वो जादू था जो हर दिल को छू जाता था। भक्ति गीत हों या रोमांटिक गाने, दुख भरे गाने, उन्होंने अपनी आवाज से हर भावना को जीवंत कर दिया। अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया। तपन सिन्हा जी की फिल्मों ने समाज को एक नई दृष्टि दी।
- बस्तर ओलिंपिक पर : बस्तर में एक अनूठा ओलिंपिक शुरू हुआ है। पहली बार हुए बस्तर ओलिंपिक से बस्तर में एक नई क्रांति जन्म ले रही है। ये बहुत ही खुशी की बात है कि बस्तर ओलिंपिक का सपना साकार हुआ है। आपको भी ये जानकार अच्छा लगेगा कि यह उस क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह रहा है। इसका शुभंकर है ‘वन भैंसा’ और ‘पहाड़ी मैना’। इसमें बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखती है।
- कालाहांडी सब्जी क्रांति पर : मैं ओडिशा के कालाहांडी में हुई सब्जी क्रांति की बात करना चाहता हूं, जहां कभी किसान पलायन को मजबूर थे, आज वहां गोलामुंडा ब्लॉक सब्जी का हब बन गया है। इसकी शुरुआत सिर्फ 10 किसानों के एक छोटे से समूह से हुई थी। इस समूह ने मिलकर FPO – ‘किसान उत्पाद संघ’ बनाया। आज इससे 200 से ज्यादा किसान जुड़े हैं, जिनमें 45 महिलाएं हैं।
116वें एपिसोड में डिजिटल अरेस्ट का जिक्र किया था पीएम मोदी ने मन की बात के 116वें एपिसोड में नेशनल कैडेट कोर, स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस पर, युवाओं के सोशल वर्क, देश में चल रहे लाइब्रेरी इनीशिएटिव और कचरे से कंचन इनीशिएटिव पर चर्चा की।इस एपिसोड में भी पीएम ने कहा- हमें बार-बार लोगों को समझाना होगा कि सरकार में डिजिटल अरेस्ट का कोई प्रावधान नहीं है। यह एक खुला झूठ और लोगों को फंसाने की साजिश है। पूरी खबर पढ़ें…
22 भाषाओं और 29 बोलियों में टेलीकास्ट होती है मन की बात
पीएम मोदी की ‘मन की बात’ को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। इसके 62 एपिसोड को भीली बोली में भी अनुवाद किया गया है।
मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।
‘मन की बात’ से जुड़ी ये खास बातें भी जानिए
- पहला एपिसोड टेलीकास्ट होने के एक हफ्ते के अंदर 125% तक बढ़ गया था। पीएम ने खादी खरीदने की अपील की थी।
- 2015 में पूर्व अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने भी शो में अपनी बात रखी थी।
- अप्रैल 2023 में मन की बात का 100वां एपिसोड का टेलीकास्ट यूनाइडेट नेशन हेडक्वॉर्टर न्यूयॉर्क में भी हुआ था।
- 27 करोड़ लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, 6 करोड़ लोग डिजीटली मन की बात को सुनते हैं। 130 से ज्यादा टीवी चैनल और 800 से ज्यादा रेडियो स्टेशन इस शो को टेलीकास्ट करते हैं।
- आदिवासी बहुल झाबुआ के 80 से ज्यादा टीचर्स ने प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो शो ‘मन की बात’ के 62 एपिसोड का भीली बोली में अनुवाद किया है।
- मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग ने इन टीचर्स ने राष्ट्रपति के पिछले 12 साल के प्रमुख भाषणों और प्रधानमंत्री के 10 साल के प्रमुख भाषणों का भी भीली बोली में अनुवाद किया है।
खबरें और भी हैं…
देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News