दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स: 981 उम्मीदवारों के 1521 नामांकन आए; नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा 29 कैंडिडेट मैदान में

5
दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:  981 उम्मीदवारों के 1521 नामांकन आए; नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा 29 कैंडिडेट मैदान में

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स: 981 उम्मीदवारों के 1521 नामांकन आए; नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा 29 कैंडिडेट मैदान में

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Election 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Atishi Marlena | AAP BJP Candidates

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए 1521 नामांकन दाखिल किए गए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक चुनाव में 981 उम्मीदवार मैदान में हैं।नॉमिनेशन के आखिरी दिन 17 जनवरी को 680 नामांकन दाखिल किए गए। इनकी जांच शनिवार को जाएगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से सबसे अधिक नामांकन आए हैं। इस सीट के लिए 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन दाखिल किए हैं। इसी सीट पर दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों यानी भाजपा के प्रवेश वर्मा (साहिब सिंह वर्मा के बेटे) और कांग्रेस के संदीप दीक्षित (शीला दीक्षित के बेटे) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके उलट कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट में सबसे कम नामांकन आए हैं। यहां 6 उम्मीदवारों ने 9 नामांकन दाखिल किए हैं। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से रमेश पहलवान, भाजपा ने नीरज बसोया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को मैदान में उतारा है।

कालकाजी सीट से कुल 18 उम्मीदवारों ने 28 नामांकन दाखिल किए हैं। यहां से मौजूदा सीएम आतिशी भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। इसके विपरीत, AAP ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि भाजपा को केवल आठ सीटें मिलीं।

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

AAP का आरोप- भाजपा के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने ‘अनब्रेकेबल’ की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई

AAP ने शनिवार सुबह कहा कि दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के आदेश पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। दिल्ली भर के थिएटर मालिकों को डॉक्यूमेंट्री नहीं दिखाने की धमकी दी गई है।

उधर, दिल्ली पुलिस ने कहा कि AAP ने अनब्रेकेबल डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की परमिशन नहीं ली थी। ये गाइडलाइन का उल्लंघन है। सभी राजनीतिक पार्टी इलेक्शन गाइडलाइन का पालन करे। दरअसल,अनब्रेकेबल डॉक्यूमेंट्री आप नेताओं के जेल जाने पर बनी है और आज सुबह 11:30 बजे इसकी स्क्रीनिंग होनी थी।

04:54 AM18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

नया पोस्टर- AAP की रेवड़ियों को Copy करके जमानत बचाना चाह रही BJP

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News