कपूरथला में हादसा: ट्राली की खुली हुक में फंसा कार का शीशा, बीच सड़क पर पलटी, व्यक्ति की मौत, महिला घायल h3>
{“_id”:”678a7f551f3ab9285a0c2b18″,”slug”:”man-dies-and-women-injured-in-car-accident-in-kapurthala-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कपूरथला में हादसा: ट्राली की खुली हुक में फंसा कार का शीशा, बीच सड़क पर पलटी, व्यक्ति की मौत, महिला घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। – फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे एक कार अचानक पलट गई। इसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कार में बैठी एक महिला के मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली की वजह से हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान आरपी शर्मा (62) निवासी हरगोबिंद नगर सामने रेल कोच फैक्टरी के रूप में हुई है। डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने कार और ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
सुल्तानपुर लोधी रोड पर सामने से पराली से भरी ट्राली की हुक खुली थी, जोकि कार के साइड शीशे में फंस गई। इससे कार पलट गई। कार सवार जालंधर में अपने किसी परिचित की बेटी की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
जानकारी के अनुसार आरपी शर्मा अपने किसी आरसीएफ निवासी परिचित की बेटी की जालंधर में रिंग सेरेमनी के आयोजन से वापस लौट रहे थे। जब वह शेखूपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही पराली से भरी एक ट्रॉली की खुली हुक में उनकी कार का साइड शीशा फंस गया। इससे कार पलट गई। इस घटना में कार सवार आरपी शर्मा और एक महिला रमेश कुमारी घायल हो गई।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने आरपी शर्मा को को मृत घोषित कर दिया और महिला को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। डीएसपी ने बताया कि थाना सिटी की पुलिस ने कार तथा ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews