‘बिहार में हमलोग एलायंस हैं, दिल्ली वालों को जाने दीजिए’: तेजस्वी ने कांग्रेस के महागठबंधन में होने पर साधी चुप्पी, चेतन आनंद को बंगला मिलने पर तंज – Gaya News

2
‘बिहार में हमलोग एलायंस हैं, दिल्ली वालों को जाने दीजिए’:  तेजस्वी ने कांग्रेस के महागठबंधन में होने पर साधी चुप्पी, चेतन आनंद को बंगला मिलने पर तंज – Gaya News

‘बिहार में हमलोग एलायंस हैं, दिल्ली वालों को जाने दीजिए’: तेजस्वी ने कांग्रेस के महागठबंधन में होने पर साधी चुप्पी, चेतन आनंद को बंगला मिलने पर तंज – Gaya News

गया में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर फिर से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘बिहार में हमलोग साथ हैं, गठबंधन में हैं। बाकी समय आने पर सबकुछ पता चल जाएगा।’ हालांकि, महागठबंधन में कांग्रेस के साथ होने को लेकर जब उनसे

.

दरअसल, तेजस्वी आज कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र पहुंचे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई मुद्दों पर रिएक्शन दिया। पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि क्या महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है तो उन्होंने कहा, ‘हम लोग दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। बिहार में हमलोग एक साथ हैं। दिल्ली वालों को जाने दीजिए, हमें क्या करना है।’

वहीं, चेतन आनंद को बड़ा बंगला दिए जाने के सवाल पर तेजस्वी ने चुटकी ली। इशारों में नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा कि वो किसी दिन उनको अपने घर भी बुला लेंगे। जब उनसे पूछा गया कि चेतन आनंद का आरोप है कि तेजस्वी अपने ही विधायकों से नहीं मिलते। इस पर तेजस्वी ने कहा, वो तो मेरे साथ गाना गा रहे थे। वो वीडियो आपलोगों ने भी देखा था।

इस दौरान पत्रकारों के जब पूछा, ‘लालू यादव ने कल पशुपति पारस के साथ आने के संकेत दिए हैं..क्या पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल होंगे।? इस पर तेजस्वी ने कहा, पशुपति पारस जी से हमारा पुराना रिश्ता है। वे हमारे गार्जियन है, वे हमारे चाचा हैं। वक्त आने दीजिए सब पता चल जाएगा।’

प्रगति यात्रा पर दुर्गति का तंज

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘यह प्रगति नहीं, बल्कि दुर्गति यात्रा है। कहा कि मुख्यमंत्री 17 सालों से अपनी उपलब्धियों का गुणगान कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी जैसे मुद्दों पर उनका कोई ठोस जवाब नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री यात्रा के लिए निकलते हैं तो जनता से संवाद करने के लिए 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं। ये प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है। इन लोगों के पास कोई रोडमैप नहीं है। ब्लूप्रिंट नहीं है कि बिहार को आगे कैसे ले जाया जाए। नीतीश कुमार टायर्ड मुख्यमंत्री हैं और रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। बिहार भ्रष्टाचार के मामले में गंगोत्री हो चुका है।’

डीके बॉस पर करेंगे खुलासा

डीके कौन हैं के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा। हमारे पास पूरा एविडेंस है। डीके वसूली कैसे हो रहा, बिहार में डीके टैक्स कैसे लग रहा, पूरे खेल का खुलासा करेंगे।

सुनील सिंह से जुड़े विवाद पर तेजस्वी ने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पलटूराम कहते हैं कि सदस्यता ले लो। यह तानाशाही नहीं तो और क्या है? उन्होंने जदयू की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए।

जनसुराज पर टिप्पणी से परहेज

जन सुराज आश्रम के सवाल पर तेजस्वी ने सीधे तौर पर टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा, मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन गांधी की तस्वीर के पीछे खड़े होकर शराबबंदी हटाने की बात करना कौन सा सिद्धांत है?

आगे कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी को विस्तार और मजबूती देने के लिए आयोजित किया गया है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें हल करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

लालू बोले- पशुपति पारस महागठबंधन में आएंगे:चूड़ा-दही भोज में रालोजपा के दफ्तर पहुंचे थे राजद सुप्रीमो; RLJP अध्यक्ष ने कहा- उनसे मेरा पुराना रिश्ता

मकर संक्रांति के मौके पर बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने आज यानी बुधवार को चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया। इसमें शामिल होने राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के साथ पहुंचे।

इस दौरान जब लालू प्रसाद से सवाल पूछा गया कि क्या पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल होंगे। इसके जवाब में लालू यादव ने कहा, ‘हां पारस जी महागठबंधन में आएंगे।’ पूरी खबर पढ़ें…

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News