Advertising
Home Breaking News Hindi पति सैफ अली खान पर जब हुआ चाकू से हमला, उस वक्त...
Advertising
<

पति सैफ अली खान पर जब हुआ चाकू से हमला, उस वक्त कहां थीं पत्नी करीना कपूर? – News4Social

111
पति सैफ अली खान पर जब हुआ चाकू से हमला, उस वक्त कहां थीं पत्नी करीना कपूर? – News4Social


पति सैफ अली खान पर जब हुआ चाकू से हमला, उस वक्त कहां थीं पत्नी करीना कपूर? – News4Social

Image Source : INSTAGRAM
करीना कपूर और सैफ अली खान।

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। ये हमला उनके घर पर ही हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्टर के घर में चोर घुस आए थे, इसी दौरान उन पर हमला किया गया। एक्टर को अब लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है। अब इस पूरी वारदात के दौरान करीना कपूर और बच्चे कहां थे? ये सवाल हर एक फैन के मन में उठ रहा है। इसी बीच करीना कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी भी वायरल होने लगी है। एक्टर की पत्नी क्या कर रही थीं, कहां थी, इसके बारे में आपको बताते हैं। 

इस तरह हुआ हमला

बताया जा रहा है कि सैफ अली खान की पीठ पर चोर ने हमला किया है। चोरी की नीयत से घर में घुसा शख्स मेड के साथ हाथापाई कर रहा था, तभी वहां सैफ पहुंचे और मेड को बचाने की कोशिश करने लगे और इसी दौरान चाकू घोंपा गया और इसके चलते एक्टर की पीठ पर माइनर इंजरी हुई। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और केस रजिस्टर किया जा रहा है। इस दौरान करीना कपूर खान भी घर पर मौजूद थीं। ऐसे में सैफ अली खान अपने मुंबई आवास पर परिवार के साथ ही थे।

Kareena Kapoor

Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी।

Advertising

क्या कर रही थीं करीना

करीना कपूर खान इन दिनों मुंबई में ही। उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर के इसकी जानकारी भी दी है। वो अपनी करीबी दोस्त सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ बीती रात पार्टी कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की बहन करिश्मा कपूर भी उनके साथ ही थी। सामने आई तस्वीर में डिनर टेबल सजी नजर आ रही है, जिस पर खान के लिए कई प्रकार की डिशेज और ड्रिंक्स रखी हैं। ये एक कैंडल लाइट डिनर की तैयारी है। इसका आयोजन सोनम कपूर के घर पर ही किया गया है। बैकग्राउंड में सफेद दीवारें और काउच देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन करिश्मा कपूर की इंस्टा स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, ‘लड़कियों की रात’। अब करीना कपूर की इस तस्वीर को देख कई फैंस हैरत में पड़ गए हैं। वैसे वारदात के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें करीना कपूर घर पर ही परेशान नजर आ रही हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि वो देर रात वापस आ गई थीं।

इस फिल्म में नजर आएंगी करीना

बात करें करीना कपूर के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही ‘तख्त’ में नजर आएंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। वहीं सैफ अली खान भी इन दिनों सिनेमा में वक्त बिता रहे हैं। आखिरी बार एक्टर ‘देवरा पार्ट 1’ में निगेटिव रोल निभाते नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertising