महाकुंभ का पहला शाही स्नान: नागा साधु ढोल-नगाड़े के साथ तैयार, जूना अखाड़ा पहुंचे किन्नर संत; नरसिंहानंद के पंडाल के बाहर संदिग्ध युवक पकड़ाया

3
महाकुंभ का पहला शाही स्नान:  नागा साधु ढोल-नगाड़े के साथ तैयार, जूना अखाड़ा पहुंचे किन्नर संत; नरसिंहानंद के पंडाल के बाहर संदिग्ध युवक पकड़ाया

महाकुंभ का पहला शाही स्नान: नागा साधु ढोल-नगाड़े के साथ तैयार, जूना अखाड़ा पहुंचे किन्नर संत; नरसिंहानंद के पंडाल के बाहर संदिग्ध युवक पकड़ाया

  • Hindi News
  • Mahakumbh
  • Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photos Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath Makar Sankranti

प्रयागराज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ का पहला शाही स्नान (अमृत स्नान) आज है। जूना अखाड़ा पहले शाही स्नान के लिए तैयार हो गया है। थोड़ी देर में साधु-संत संगम के लिए निकलेंगे। किन्नर संत जूना अखाड़ा पहुंच गए हैं।

मकर संक्रांति पर 13 अखाड़ों के शैव, शाक्त और वैष्णव संप्रदाय के साधु-संत संगम में स्नान करेंगे। हर अखाड़े को 30 से 40 मिनट का समय दिया गया है। जूना अखाड़े के साथ ही किन्नर अखाड़ा भी स्नान करेगा। भारी भीड़ को देखते हुए मेले के बाद अब प्रयागराज शहर में भी वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है।

शाही स्नान का साक्षी बनने के लिए 50 से ज्यादा देशों के श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंच चुके हैं। अनुमान के मुताबिक, मकर संक्राति (आज) पर 2 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान करेंगे। कल पौष पूर्णिमा पर 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी।

संगम घाट अखाड़ों के लिए रिजर्व रहेगा। बाकी घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। मकर संक्रांति पर्व पर अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े 9 घंटे तक चलेगा। हालांकि, शिविर से निकलने और वापस आने में 12 घंटे से भी अधिक समय लगेगा।

महाकुंभ के पहले स्नान से जुड़े पल-पल के अपडेट्स और वीडियो के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नागाओं के दर्शन के लिए घंटों से इन्तेजार करते श्रद्धालु

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ढोल-नागड़े के साथ नागा-साधु स्नान के लिए तैयार

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जूना अखाड़े की शाखाएं अपने धर्म ध्वज की ओर जाते हुए, इनमें विदेशी साधु में भी शामिल

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

3 VIDEO में देखिए शाही स्नान से पहले की तैयारियां

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाही स्नान से पहले तैयारियों की 4 तस्वीरें देखिए

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नागा-साधु पहले शाही स्नान के लिए तैयार

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखाड़ों के बाहर कड़ी सुरक्षा, अपडेट दे रहे NEWS4SOCIALरिपोर्टर विकास

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कतार बनाकर लोग संगम की तरफ बढ़ रहे

महाकुंभ में मकर संक्रांति के अवसर पर दूसरा स्नान शुरू हो चुका है। लोग कतार बनाकर त्रिवेणी के तट की ओर बढ़ रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। साधु-संन्यासियों और अखाड़ों के स्नान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चारों तरफ से चाक-चौबंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह 5:00 बजे के बाद अखाड़े अमृत स्नान करेंगे।

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जूना अखाड़ा के अंदर शाही स्नान के लिए तैयारियां अंतिम चरण में

जूना अखाड़ा के अंदर शाही स्नान के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। पुरुष नागा साधुओं के महिला नागा भी स्नान के लिए निकलेंगे।

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संगम से अपडेट दे रहे NEWS4SOCIALरिपोर्टर फरहत

10:12 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

स्नान के लिए तैयार हो रहे नागा साधु

10:09 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सुबह साढ़े तीन बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करके लौट रहे

10:05 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

किन्नर संत जूना अखाड़े की ओर जाते हुए

किन्नर अखाड़ा सेक्टर 16 से जूना अखाड़े के लिए रवाना हुआ, जिसमें आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी शामिल हैं।

10:04 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

थोड़ी देर में शाही स्नान के लिए निकलेगा जूना अखाड़ा

10:04 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

अखाड़ों के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ी, अपडेट दे रही NEWS4SOCIALरिपोर्ट मनीषा भल्ला

10:02 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

श्रद्धालुओं का रेला संगम की तरफ बढ़ रहा

संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं। मां गंगा के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं पैदल चलकर संगम पहुंच रही हैं।

10:00 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महानिर्वाणी अखाड़े में ढोल-नगाड़े बज रहे, अपडेट दे रहे NEWS4SOCIALरिपोर्टर अक्षय

मकर संक्रांति के शाही स्नान के लिए मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। एक तरफ महानिर्वाणी अखाड़े में ढोल-नगाड़े बज रहे हैं, तो दूसरी तरफ त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए लगातार लोग बढ़ रहे हैं।

09:57 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

कौन सा अखाड़ा किस समय स्नान करेगा, जानिए

09:56 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के नागा साधु और संत स्नान करेंगे

अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के संतों और नागा साधुओं के स्नान का समय तय हो गया है। सबसे पहले महानिर्वाणी एवं अटल अखाड़े के संत स्नान करेंगे। शिविर से इनका प्रस्थान सुबह करीब सवा 5 बजे होगा और संगम पर सवा 6 बजे पहुंचेंगे। करीब 40 मिनट तक अमृत स्नान होगा।

इनके बाद निरंजनी और आनंद अखाड़ा के संत 7.05 बजे स्नान करेंगे। इसी क्रम में जूना, आवाहन एवं पंच अग्नि अखाड़ा के संत एक साथ सुबह 8 बजे स्नान करेंगे। इनके बाद निर्वाणी, दिगंबर, निर्मोही अखाड़ा के संत क्रमशः 10.40, 11.20 और 12.20 बजे स्नान करेंगे।

इनके बाद नया पंचायती अखाड़ा के संत दिन में 1.15 और बड़ा पंचायती के 2.20 बजे स्नान करेंगे। निर्मल पंचायती अखाड़ा के संत आखिर में 3.40 से 4.20 बजे तक स्नान करेंगे। इसके बाद करीब 5.20 बजे अपने शिविरों में पहुंचेंगे।

09:56 PM13 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

रातभर चलती रही तैयारी

प्रशासन की ओर से मान्यता और परंपरा के अनुसार पूरी तैयारी की गई है। अखाड़ों के स्नान के संगम पर घाट सुरक्षित रहेगा। उस दौरान अन्य कोई स्नान नहीं करेगा। अखाड़ों के आने-जाने के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं। दोनों रास्तों पर बैरिकेडिंग करके जालियां लगाई गई हैं। ताकि, संतों तक कोई पहुंच न सके।

खबरें और भी हैं…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News