सेंसेक्स में करीब 400 अंक की गिरावट: 77,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का; NSE रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा गिरा

9
सेंसेक्स में करीब 400 अंक की गिरावट:  77,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का; NSE रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा गिरा

सेंसेक्स में करीब 400 अंक की गिरावट: 77,000 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक लुढ़का; NSE रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा गिरा

मुंबई23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार (13 जनवरी) को सेंसेक्स में करीब 400 की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 77,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी जबकि बाकी 21 में गिरावट है। वही, निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 में तेजी और 39 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 2.91% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वही, मेटल में 1.06%, हेल्थकेयर में 1.30% के साथ-साथ ऑटो, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट रही

  • पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 जनवरी) को एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.05% की गिरावट रही। वहीं, कोरिया का कोस्पी आज 1.21% गिरावट के साथ करोबार कर रहा है।चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में भी आज 0.45% की गिरावट देखने को मिल रही है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 10 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,254.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,961.92 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 10 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.63% गिरकर 41,938 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.54% गिरावट के बाद 5,827 जबकि नैस्डैक इंडेक्स 1.63% गिरकर 19,161 के स्तर पर बंद हुए।

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का शेयर 22.8% ऊपर लिस्ट हुआ

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अपने इश्यू प्राइस से 2.8% ऊपर 172 रुपए पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 25.71% ऊपर 176 रुपए पर लिस्ट हुआ। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग का इश्यू प्राइस 140 रुपए था।

आज से लक्ष्मी डेंटल का IPO ओपन, 15 तक निवेश का मौका

लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का IPO निवेशकों के लिए आज से ओपन है। निवेशक इस इश्यू के लिए बुधवार, 15 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 20 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹698.06 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी के मौजूदा निवेशक ₹560.06 करोड़ के 1,30,85,467 शेयर बेच रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी ₹138 करोड़ के 32,24,299 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…

बीते हफ्ते 1845 अंक गिरा था शेयर बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 जनवरी) को सेंसेक्स 241 अंक गिरकर 77,378 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 95 अंक की गिरावट रही, ये 23,431 के स्तर पर बंद हुआ। BSE स्मॉलकैप 1298 अंक की गिरावट के साथ 52,722 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी रही। जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर में 3.44%की रही। इसके अलावा सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा 3.59 % गिरा। वहीं, हफ्तेभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार 1845 अंक गिरा है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव का अनुमान: कंपनियों के Q3 के नतीजे, इन्फ्लेशन डेटा जैसे कई फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

इस हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के अनुमान हैं। इस दौरान रिलायंस, इंफोसिस, HCL टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक जैसी कंपनियां वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

बीते हफ्ते मार्केट में तेज गिरावट के बाद 13 जनवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में बाजार में मजबूती की उम्मीद है लेकिन कंपनियों की अर्निंग डेटा, अमेरिका और यूरोप के मंथली इन्फ्लेशन के डेटा, चीन के तिमाही ग्रोथ के डेटा और क्रूड ऑयल की कीमतों की घोषणा जैसे कई फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News