बदायूं दोहरा हत्याकांड में नया मोड़: हड़बड़ी में हुआ दोहरा हत्याकांड, नामजदगी पर भी सवाल – Badaun News

9
बदायूं दोहरा हत्याकांड में नया मोड़:  हड़बड़ी में हुआ दोहरा हत्याकांड, नामजदगी पर भी सवाल – Badaun News

बदायूं दोहरा हत्याकांड में नया मोड़: हड़बड़ी में हुआ दोहरा हत्याकांड, नामजदगी पर भी सवाल – Badaun News

बदायूं के अलापुर में शुक्रवार रात हुआ दोहरा हत्याकांड हड़बड़ी में हुआ था। कातिल का कोई ऐसा मकसद नहीं था। वहीं नामजदगी पर भी सवाल उठ रहा है। कातिल भी दूर दराज का नहीं बल्कि उनके करीबियों या गांव का होने की अटकलें पुलिस अंदरखाने लगा रही है। वजह है कि ह

.

शनिवार शाम को पुलिस ने महिला व उसकी नातिन के शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिवार वालों को सौंप दिया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की हेडइंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। पांच से छह प्रहार महिला के सिर पर कातिल ने किए थे। जबकि बच्ची के माथे पर प्रहार हुए थे। महिला के हाथ की उंगली में भी चोट बताई जा रही है। जितने भी प्रहार हुए वो किसी वजनदार हथियार से हुए हैं।

फिर चाहें वो डंडा रहा है, या कपड़े पीटने वाली थपनी या फिर बेट या कुछ और। लोहे की रॉड भी हो सकती है। हालांकि इन तथ्यों से पर्देदारी कातिल की गिरफ्तारी के बाद उठेगी। हालांकि एक थपनी वहां खून से सनी हुई पड़ी भी मिली है। इतना जरूर है कि यह घटना सुनयोजित नहीं थी।

सुनयोजित होती तो कातिल उन्हें गोली मारता, चाकू मारता या फिर गला दबाकर मौत के घाट उतारता। केवल किसी वजनदार हथियार के जरिये किसी की हत्या करने कोई रात में निकलेगा, यह बात पुलिस के भी गले नहीं उतर रही है।

नामजदगी पर भी सवाल इस कांड में भले ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है लेकिन इस नामजदगी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि कोई अगर किसी की हत्या के इरादे से जाएगा तो केवल कोई वजनदार हथियार के बलबूते दूसरे गांव में घुसकर वारदात को अंजाम देने जैसा रिस्क लेगा, यह कहना मुश्किल है।

कुछ गलत देखने की सजा भुगती इधर, गांव में यह भी चर्चा है कि मीना देवी ने रात को कुछ ऐसा देख लिया, जो समाज की नजरों में गलत या अपराध हो। जबकि अंधेरे में वो अपराध करने वाले को अपना राज खुलने का डर सताया और उसने मीना देवी को मौके पर ही ढेर कर दिया। बच्ची कल्पना भी गवाही दे सकती थी, ऐसे में उसे भी नहीं बख्शा गया।

आज होगा अंतिम संस्कार शवों का अंतिम संस्कार रविवार यानी आज तीसरे दिन होगा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को अपने घर ले आए हैं। जबकि चेन्नई में रहने वाले बड़े बेटे का इंतजार किया जा रहा है। वह रविवार सुबह तक पहुंचेगा, जबकि इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये था मामला अलापुर थाना क्षेत्र के गांव हयातनगर निवासी रामनाथ की पत्नी मीना (45) व नातिन कल्पना (3) शुक्रवार रात अपने घर में सो रही थीं। रामनाथ मूसाझाग इलाके में बोरिंग करने गया था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर में सोए हुए थे। शनिवार सुबह इस मामले की जानकारी परिजनों को हुई। रामनाथ ने इसी इलाके के सखानू कस्बा निवासी पिता-पुत्र पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसके पीछे वजह दिखाई है कि आरोपी की बेटी को रामनाथ का बेटा 10 साल पहले ले गया था। इसी बात पर वह परिवार रंजिश मानता है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News