गोरखपुर में बैंकाक से लौटे युवक को मारी गोली: गगहा थाना क्षेत्र में हुई घटना, लेन-देन का विवाद बताया जा रहा कारण – Gorakhpur News

5
गोरखपुर में बैंकाक से लौटे युवक को मारी गोली:  गगहा थाना क्षेत्र में हुई घटना, लेन-देन का विवाद बताया जा रहा कारण – Gorakhpur News

गोरखपुर में बैंकाक से लौटे युवक को मारी गोली: गगहा थाना क्षेत्र में हुई घटना, लेन-देन का विवाद बताया जा रहा कारण – Gorakhpur News

घायल अभिषेक उर्फ अप्पू की फाइल फोटो। गांव से लौटते हुए उन्बहें दमाशों ने गोली मार दी। उनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।

गोरखपुर में कुछ दिन पहले ही बैंकाक से लौटे एक युवक को शुक्रवार की शाम गोली मार दी गई। घटना गगहा थाना के बड़गो तिराहे की है। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे लेन-देन को कारण बताया जा रहा है। पीड़ि

.

बड़गो तिराहे पर घटना के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस। लोगों से बातचीत कर हमलावरों के बारे में जानने का प्रयास किया गया।

अभिषेक के गोरखपुर आने की जानकारी हुई तो दी धमकी आरोपित विवाद के बाद बैंकाक से गोरखपुर आ गया था। जबकि अभिषेक वहीं रहते थे। 7 दिन पहले अभिषेक बैंकाक से गोरखपुर आए थे। आरोप है कि लौटने के बाद आरोपित ने अभिषेक से संपर्क किया। उन्हें धमकी भी दी। शुक्रवार को अभिषेक दादी से मिलने के लिए अपने गांव गए थे और कार से दोस्त के साथ वापस लौट रहे थे। फाच्यूर्नर गाड़ी से आए थे हमलावर आरोप है कि हमलावर दो फाच्यूर्नर गाड़ी से आए थे। पहले उन्होंने अप्पू को रोकने का प्रयास किया। अनहोनी की आशंका में उन्होंने गाड़ी तेजी से भगाई तो ओवरटेक कर उन्हें रोक दिया। जैसे ही गाड़ी रुकी लगभग 7 लोग उतरकर आए। गाड़ी के दोनों ओर खड़े हो गए। एक ओर से एक युवक ने पिस्टल सटा दी तो दूसरी ओर से दरवाजा खोलकर एक ने गोली मार दी। फिल्मी स्टाइल में मर्डर की कोशिश बदमाशों ने बड़गो तिराहे पर दुस्साहस का परिचय दिया। फिल्मी स्टाइल में गाड़ी ओवरटेक कर रोकी और फिर उतरतर चारो ओर से घेर लिया। अप्पू को उसकी गाड़ी का दरवाजा खोलकर गोली मार दी। इस बीच वे गाली भी देते रहे। घटना को अंजाम देकर वे आराम से वहां से भाग निकले। “नीचे उतर नहीं तो मार दूंगा गोली…”कहते हुए गोली मार दी अप्पू की गाड़ी रोकी गई तो उसके एक ओर से एक आरोपित ने पिस्टल लगा दी। दूसरी ओर से एक युवक ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलकर उसे उतरने को कहा। अप्पू ने उतरने से इनकार किया तो आरोपित ने गाली देते हुए कहा कि “नीचे उतर नहीं तो गोली मार दूंगा”…इतना कहते ही उसने गोली मार भी दी। इस बीच गाड़ी के चारो ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े रहे। गोली मारकर बदमाश आराम से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई राउंड गोली चली है। जानिए क्या कहती है पुलिस एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक युवक को कार सवार बदमाशों ने गोली मारी है। घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। कुछ आरोपितों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News