विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी: राजकुमार h3>
जिला जनता दल यूनाइटेड महानगर इकाई की बैठक में वक्ताओं ने रखे विचार धानसभा में जदयू पूरे तैयारी के साथ और जोर-शोर से उतरेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 20 Oct 2024 02:45 PM
Share
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। 2025 के विधानसभा में जदयू पूरे तैयारी के साथ और जोर-शोर से उतरेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस तरह से अठारहवीं लोकसभा चुनाव में 77 विधानसभा सीटों पर जदयू की जीत हुई। ठीक उसी तरह 2025 के विधानसभा चुनाव में विकास पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। प्रचंड बहुमत के साथ नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। ये बातें बिहार विधानसभा के सचेतक सह मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहीं। वे जिला जनता दल यूनाइटेड महानगर इकाई की बैठक में बोल रहे थे। यह बैठक जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एनएच 31 परमेश्वरी कंपलेक्स परिसर में हुई। पार्टी के प्रमंडलीय प्रभारी संतोष कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही महानगर के कार्यकर्ता हर वार्ड हर मोहल्ले में जाकर नीतीश कुमार की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जन जन को बताने का काम करें। विधानसभा प्रभारी परशुराम कुमार पारस ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के जन कल्याणकारी सात निश्चय योजना भाग 1 भाग 2 से संबंधित कार्यों को समाहित किया है। इसमें आधारभूत संरचनाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी के साथ ही युवा शक्ति तथा महिला सशक्तीकरण व अनुसूचित जाति कल्याण तथा सभी वर्गों के कल्याण का ख्याल रखा है। महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा के उनके नेता ने महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांत को लेकर समाजवाद को आगे बढ़ाया। बिहार में रोजगार का मतलब नीतीश कुमार माना जाता है। जमीनी स्तर पर संवाद जारी रखने के लिए संगत पंगत नाम से कार्यक्रम चलाया जाए। बैठक को ग्रामीण जिला अध्यक्ष रुदल राय, प्रदेश महासचिव भूमिपाल राय, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीबू, सेक्टर अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नंदलाल राय, बिरजू चंद्रवंशी, फुलेना राय, अरविंद महतो, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम महतो, बंगाली पासवान, रविंद्र सिंह, अरुण तांती,चंद्र मौली राय, अजय पासवान, गणेश सोनी, आदर्श कुमार, ललन शर्मा, रोहित रजक, शांति देवी, मीना देवी, उमा देवी, रामचंद्र चौरसिया, त्रिलोकी सिंह, दीपक कुमार, अशोक कुमार गौतम, गणेश राम चंद्रवंशी, कुंदन कुमार पिंटू आदि ने संबोधित किया।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News