भाजपा ने सेवा पखवारा के तहत लगाया स्वास्थ्य कैंप h3>
आरा, एसं।ज जल ज जयलललयस ज ज ज जयज ज ज ज ज ज ज ज ज ज ज
Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 23 Sep 2024 02:43 PM
Share
आरा, एसं। भाजपा की ओर से पीएम के जन्मदिन पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा पखवारा के तहत स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। भाजपा समेत सरकारी संस्थानों की ओर से विभिन्न सेवा कार्य किये जा रहे हैं। जिले के विधानसभाओं में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता की। सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक केन्द्र बनाया गया था, जहां डॉक्टर की पूरी टीम लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं दी। इस दौरान बीपी और सुगर की जांच की गई। पार्टी की ओर से सभी केन्द्रों के लिए एक-एक प्रभारी बनाये गये थे, जिनकी देखरेख में शिविर का सफल आयोजन किया गया। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र का शिविर बबुरा हाईस्कूल में लगा था। इसमें बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के प्रभारी बबुरा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता थे। बबुरा चिकित्सा शिविर में लगभग चार सौ लोगों ने चिकित्सकीय सुविधा का लाभ प्राप्त किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण लोगों को रोगों से बचाने के लिए डॉक्टरों ने उचित सलाह और दवाएं दी। आरा विधानसभा क्षेत्र के चंदवा में आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप स़िह ने शिविर का उद्घाटन किया। तरारी विधानसभा शिविर का आयोजन डाकबंगला करथ में किया गया। पूर्व विधायक सुनील प़ाडे व जिलाध्यक्ष दुर्गा राज शामिल हुए। जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की देखरेख में शिविर आयोजित हुआ। शाहपुर में पूर्व विधायक मुन्नी देवी, जगदीशपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, संदेश में पूर्व विधायक संजय स़िह टाइगर, अगिआंव में रामाकांत चंद्रवंशी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की ओर से धीरेन्द्र सिंह को प्रभारी बनाया गया था। गजराजगंज बाजार पर स्वास्थ्य कैंप आरा, एसं। संदेश विधानसभा क्षेत्रके गजराजगंज बाजार पर सोमवार को सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कैंप में लोगों को सीबीसी जांच मलेरिया, डेंगू, शुगर, ब्लड प्रेशर समेत कई तरह की जांच की गई। जरूरी दवायें भी दी गयीं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विधानसभा संयोजक रामदिनेश यादव, मंडल प्रभारी संतोष तिवारी समेत पिंकू सिंह, सुनील श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, लव कुश मिश्रा, भूपेंद्र यादव थे। शिविर में डॉ चेतना, डॉ अलंकृत राय, डॉ दिनकर पांडे, डॉ विशाल समेत कई थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News