INDW vs SAW दूसरे वनडे में लगा रिकॉर्ड्स का ‘नायाब पंजा’, पहली बार 4 सेंचुरी, साउथ अफ्रीका को 300 प्लस का झटका h3>
ऐप पर पढ़ें
भारत और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच बुधवार को दूसरा वनडे खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चार रन से विजयी परचम फहराया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत ने स्मृति मंधाना (136) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 103) के शानदार शतक के दम पर 325/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 321 रन जुटाए। साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट (नाबाद 135) और मैरिजान कप्प (114) ने सेंचुरी ठोकी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 184 रन की दमदार साझेदारी की।
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स का नायाब पंजा लगा है। बता दें कि महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी मैच में चार सेंचुरी लगी हैं। मैरिजान कप्प महिला वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए नंबर-5 या उससे नीचे शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। कप्प और वोल्वार्ड्ट की 184 रन की साझेदारी चौथे या उससे नीचे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। महिला वनडे इतिहास में हारने वाली टीम ने कुल तीन बार 300 प्लस रन बनाए है। दिलचस्प बात यह है कि तीनों मर्तबा साउथ अफ्रीका ने ही ऐसा किया। इसके अलावा, साउथ अफ्रीका ने महिला वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।
महिला वनडे में हारने वाली टीम द्वारा बनाए गए 300 प्लस रन
321/6 – साउथ अफ्रीका बनाम भारत, 2024
305/9 – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2017
301/5 – साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, 2024
महिला वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर
321/6 – साउथ अफ्रीका बनाम भारत, आज
305/9 – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2017
305/4 – श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024
298/8 – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022
289/6 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, 2012
326 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ओवर में तेजमिन ब्रिट्स (5) का विकेट गंवा दिया। उसके बाद अन्नेका बोश 18 और सुने लूस 12 रन बनाकर आउट हुईं। वोल्वार्ड्ट ने कप्प के साथ पारी को संभाला। जीत की ओर बढ़ रही दक्षिण अफ्रीका को 43वें दीप्ति शर्मा ने कप्प को आउट कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद पूजा वस्त्रकर ने नडीन डी क्लर्क (28) और नोंडुमिसो शंघासे (शून्य) को आउट साउथ अफ्रीका पर दबाव बढ़ाया। साउथ अफ्रीका को आखिरी गेंद पर जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी लेकिन कप्तान वोल्वार्ड्ट सिंगल तक नहीं निकाल सकीं। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।