Bihar Monsoon Date: आई गई बिहार में मॉनसून के आगमन की तारीख, इस दिन से होगी जमकर बारिश

7
Bihar Monsoon Date: आई गई बिहार में मॉनसून के आगमन की तारीख, इस दिन से होगी जमकर बारिश

Bihar Monsoon Date: आई गई बिहार में मॉनसून के आगमन की तारीख, इस दिन से होगी जमकर बारिश

ऐप पर पढ़ें

Bihar Monsoon Date 2024: भीषण गर्मी झेल रहे बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन की संभावित तारीख आ गई है। राज्य में 17 या 18 जून को मॉनसून दस्तक देने वाला है। बिहार में मॉनसून के प्रसार की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। कुछ जगहों पर पछुआ का प्रसार कम हुआ है और पुरवा ने अपने पांव पसारे हैं। इसी वजह से लोग पसीने वाली गर्मी से दो-चार हो रहे हैं। शाम को तेज हवा थोड़ी राहत दे रही है। यह मौसम मॉनसून के आगमन का संकेत है।

बिहार में मॉनसून का प्रवेश किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होता है। यहां पिछले दो दिनों से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। वहीं, बादल का प्रसार बढ़ने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

बादलों के प्रसार बढ़ने की उम्मीद

उत्तर बिहार में कुछ जगहों पर इन दिनों हल्की बारिश हो रही है। इस कारण बादलों का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। वहीं, 17 जून से बादलों का प्रसार दक्षिण बिहार की ओर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जताया है। 15 और 16 जून को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। 

चार दिन में 4 डिग्री गिरेगा पारा

अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इस वजह से गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को पटना सहित प्रदेश के 16 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे। इसमें गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, अरवल भीषण गर्मी और पटना, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बिक्रमगंज, मुंगेर लू की चपेट में रहे। प्रदेश का सबसे गर्म जिले 45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर और भोजपुर रहा। 

पटना लू की चपेट में, शनिवार को राहत के आसार

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस कारण राजधानी लू की चपेट में रही। लगभग पिछले 10 दिनों से पटनावासी लू और भीषण गर्मी झेल रहे हैं। शनिवार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं सोमवार को पटना जिला के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। शनिवार को बिहार के दक्षिण-पश्चिम भाग के कुछ स्थानों पर लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News