———- h3>
हरनौत में अपहरण के बाद हत्या,
दूसरे को फंसाने के लिए सुपारी देकर करवा दी किशोर की हत्या
एक सप्ताह बाद बदमाशों की निशानदेही पर मिली लाश
जानवरों ने नोच-नोच कर खाया खंधे में पड़ा शव
हरनौत थाना क्षेत्र के रुपसपुर गांव की घटना
दो नाबालिग आरोपित गिरफ्तार, साजिशकर्ता फरार
ग्रामीणों का आरोप-शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
फोटो:
हरनौत हत्या01-हरनौत थाना क्षेत्र के रुपसपुर गांव में सोमवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
हरनौत हत्या02-मृत किशोर भोला कुमार उर्फ प्रिंस की फाइल तस्वीर।
हरनौत (नालंदा) , निज संवाददाता।
थाना क्षेत्र के रुपसपुर गांव के पास खंधे से किशोर की सड़ी-गली लाश बरामद की गयी। खंधे में पड़े शव को जानवरों ने नोच-नोच कर खा लिया था। किशोर एक सप्ताह से गायब था। दो बदमाशों की गिरफ्तारी होने के बाद रविवार को देशर शाम में उनकी निशानदेही पर शव को बरामद किया गया। मृतक टुन्नी महतो का 14 वर्षीय पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस था।
बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि भूमि-विवाद के कारण गोतिया को फंसाने के लिए गांव के ही एक बदमाश ने सुपारी देकर उसकी हत्या करवायी। इस मामले में दो नाबालिग बदमाश पकड़े गये हैं। मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार है। इधर, घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
28 मई से गायब था किशोर:
परिजनों का कहना है कि 28 मई की शाम को वह मुख्यमंत्री का रोड शो देखने के लिए एनएच-20 के पास गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। ग्रामीणों ने बताया कि तीन युवकों के साथ सरथा मोड़ पर मोमोज खा रहा था। बारी-बारी से तीनों युवक गांव से फरार हो गये। 31 मई को थाना में उसके अपहरण की शिकायत की गयी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
ग्रामीणों ने किया मामले का खुलासा:
पुलिस ने कुछ नहीं किया तो ग्रामीणों के प्रयास से ही मामले का खुलासा किया गया। गायब तीनों बदमाशों में एक चुपके से अपने घर आया था। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने सारा राज खोल दिया। इसके बाद गांव के पश्चिम खंधा में झाड़ी से सड़ी-गली लाश बरामद की गयी।
ड्राइवर ने रची साजिश:
पूछताछ में बदमाश ने बताया कि गांव के ही ड्राइवर जितेन्द्र कुमार ने हत्या की साजिश रची। उसका अपने गोतिया पिंटू महतो से भूमि-विवाद चल रहा था। मृत भोला अक्सर पिंटू के साथ रहता था और उसे चाचा बोलता था। जितेन्द्र ने सोचा कि भोला की हत्या हो जाती है तो पिंटू फंस जाएगा। उसने गांव के तीन बदमाशों को 30 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी। 10 हजार रुपये एडवांस भी दिये। तीनों भोला को बहला-फुसलाकर ले गये और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया। सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दो नाबालिग बदमाशों को पकड़ा गया है। दो अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News