Advertising
Home Top stories अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की...
Advertising
<

अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

9
अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या


ऐप पर पढ़ें

अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी अनीता देवी ने प्रेमी के साथ मिलकर कुर्था निवासी कल्लू उर्फ छोटू मल्लिक की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को गंगा में फेंक दिया था। घटना के सात दिन बाद खुसरुपुर पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में नाम आने के डर से महिला ने प्रेमी सोनू कुमार को बचाने के लिए अपने लोगों को बुला मंगलवार की सुबह कुर्था गांव के पास एसएच जाम करवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। यही नहीं समझाने आई पुलिस टीम पर पथराव के साथ ही राड व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें खुसरुपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस मामले में पुलिस ने कल्लू की पत्नी अनीता देवी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि कल्लू की पत्नी और बेटी के सोनू कुमार से अवैध संबंध थे। इसको लेकर ही कल्लू की हत्या की गई थी।

कुर्था निवासी कल्लू उर्फ छोटू मल्लिक 21 मई से लापता था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत छोटू की पत्नी अनीता देवी ने खुसरुपुर थाने में की थी, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चलने पर महिला सहित ग्रामीणों ने 26 मई को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी कल्लू की जल्द बरामदगी की मांग कर रहे थे। हंगामा के बाद मौके पर पहुंच वरीय पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर सड़क से जाम हटवाया था। घटान के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू की तो बैकटपुर गंगा घाट से कल्लू का कपड़ा बरामद हुआ था। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली और नामजद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान इस घटना में गांव के ही युवक सोनू कुमार की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस सोमवार को उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई। सोनू की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही अनीता देवी और उसकी बेटी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मंगलवार की सुबह आठ बजे दोबारा से एसएच जाम करवा दिया।

दो घंटे तक एसएच पर रहा जाम : जाम हटाने पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे खुसरुपुर थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष का सिर फट गया। बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। सिर में चोट लगने के कारण थानाध्यक्ष को पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण एसपी रौशन कुमार, फतुहा, दनियावां व नदी थाने की पुलिस व चुनाव ड्यूटी के आए बीएसएफ जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अनीता देवी सहित सात को गिरफ्तार कर लिया। प्रर्दशन के कारण कुर्था के समीप करीब दो घंटे तक एसएच पर आवागमन ठप रहा। ग्रामीण एसपी ने बताया कि अनीता देवी ने सोनू के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोपितों ने गला दबाकर हत्या के बाद कल्लू के शव को गंगा में फेंक दिया था। पुलिस ने जब सोनू को गिरफ्तार किया तो अनीता देवी को लगा कि हत्या में अब उसका नाम सामने आ जाएगा। लिहाजा पुलिस पर सोनू को छुड़ाने का दबाव बनाने के लिए महिला और उसकी बेटी ने अपने जानकारों को बुलाकर रोड जाम करवा दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

Advertising

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising