संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा: तेजस्वी

10
संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा: तेजस्वी

संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है भाजपा: तेजस्वी

सुरसंड। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। मंहगाई,बेरोजगारी अपने चरम…

हिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीFri, 17 May 2024 12:15 AM

ऐप पर पढ़ें

सुरसंड। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। मंहगाई,बेरोजगारी अपने चरम पर है। भाजपा ने पांच किलो अनाज का लालच देकर जनता के हाथ में कटोरा थमा दिया है। पीएम ने देश के जनता को झूठ बोलकर छलने का काम किया है। सीतामढ़ी में जनबल व धनबल के बीच चुनावी लड़ाई है। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सुरसंड में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कही। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भरोसा दिलाया कि महगठबंधन की सरकार बनते ही सभी गरीब महिलाओं को 8,333 रुपया प्रति माह के दर से एक लाख रुपया प्रति वर्ष मिलेगा। गैस सिलिंडर की कीमत घटाकर पांच रुपये कर दी जायेगी। प्रति परिवार दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। राशन पांच किलो से बढ़ाकर दस किलो करते हुये सभी परिवार को मुफ्त दी जायेगी। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में राजद प्रत्याशी अर्जून राय को अपार मतों से जीत दिलाने की अपील की। उनका कहना था कि वर्तमान में चल रही अग्निवीर योजना में कई खामियां है। इसलिये इस योजना को खत्म किया जायेगा। उन्होंने अपने संबोधन में अपने 17 माह के कार्यकाल में किये गये कार्यों जैसे आरक्षण का दायरा बढ़ाने,राज्य में बाहरी निवेश कराने और दिये गये पांच लाख रोजगार की विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने भाजपा पर देश के लोगों को आपस में तोड़कर उन्हें भरमाने का भी आरोप लगाया। वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने संबोधन में भाजपा को देश को कमजोर करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से सहारा इंडिया में फंसा रुपया वापस दिलाने का वादा किया था। लेकिन किसी को रुपया नहीं मिल सका। इसका कारण यह है कि भाजपा को सहारा से मोटा चंदा मिल गया है। वीआईपी प्रमुख श्री सहनी ने बताया कि यह चुनाव संविधान की रक्षा करने का चुनाव है। ताकि अंबानी-अडानी जैसे लोग देश पर कब्जा नहीं कर सके। उन्होंने लोगों से लालू प्रसाद यादव के विचारधारा पर चलने की अपील करते हुये महागठबंधन प्रत्याशी अर्जून राय को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। सभा की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष अजय कुमार यादव उर्फ छोटू यादव ने तथा संचालन जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने किया। सभा को संबोधित करने वालों में प्रत्याशी अर्जून राय, राजद के वरिष्ठ नेता डा.रामचंद्र पूर्वे,पूर्व विधायक डा.जयनंदन प्रसाद यादव,नागेन्द्र यादव,सैयद अबू दोजाना,प्रो.रासनारायण यादव प्रमुख थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News