Advertising
Home Top stories Lok Sabha Election 2024 : पार्टी बदलने से बदल गए सियासी समीकरण,...
Advertising
<

Lok Sabha Election 2024 : पार्टी बदलने से बदल गए सियासी समीकरण, जो नेता पहले थे खिलाफ, अब करेंगे साथ काम | Lok Sabha Election 2024: Political equations changed due to change of party of leaders | News 4 Social

8
Lok Sabha Election 2024 : पार्टी बदलने से बदल गए सियासी समीकरण, जो नेता पहले थे खिलाफ, अब करेंगे साथ काम | Lok Sabha Election 2024: Political equations changed due to change of party of leaders | News 4 Social

Lok Sabha Election 2024 : पार्टी बदलने से बदल गए सियासी समीकरण, जो नेता पहले थे खिलाफ, अब करेंगे साथ काम | Lok Sabha Election 2024: Political equations changed due to change of party of leaders | News 4 Social

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव कई नेताओं के लिए चर्चा का विषय बन गया है। पार्टी बदलने से कई सियासी समीकरण ऐसे बदले हैं कि पिछले चुनावों या विधानसभा चुनावों में खिलाफ काम कर रहे थे। ऐसे नेता अब साथ काम करने को मजबूर हो गए हैं।

अरविंद सिंह शक्तावत Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव कई नेताओं के लिए चर्चा का विषय बन गया है। पार्टी बदलने से कई सियासी समीकरण ऐसे बदले हैं कि पिछले चुनावों या विधानसभा चुनावों में खिलाफ काम कर रहे थे। ऐसे नेता अब साथ काम करने को मजबूर हो गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर आए सांसद राहुल कस्वां को टिकट दिया है। यहां पिछली बार राहुल कस्वां के सामने कांग्रेस से रफीक मंडेलिया लोकसभा चुनाव लड़े थे। अब बदली हुई परििस्थति में मंडेलिया को कस्वां का सहयोग करना होगा। यदि बाड़मेर लोकसभा सीट से आरएलपी से कांग्रेस में शामिल हुए उम्मेदाराम को टिकट दिया जाता है तो कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को उनका सहयोग करना होगा है। विधानसभा चुनाव में उम्मेदाराम ही हरीश चौधरी के सामने ताल ठोक कर खड़े थे। चौधरी कुछ ही वोटों से चुनाव जीते थे। उम्मेदाराम दूसरे नम्बर पर रहे थे।

बांसवाड़ा-डूंगरपुर : अब कृष्णा को करना है समर्थन
कुछ ऐसी ही स्थिति कांग्रेस सहित अन्य दलों से भाजपा में आने वालाें के साथ हुई है। भाजपा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे महेन्द्रजीत सिंह मालवीया को बांसवाड़ा-डूंगरपुर से टिकट दिया है। मालवीया बागीदौरा सीट से चुनाव लड़े थे। यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा कटारा तीसरे नम्बर पर रही थीं। अब कृष्णा कटारा को लोकसभा चुनाव में मालवीया का समर्थन करना है।

सीकर : महरिया करेंगे प्रचार
सीकर लोकसभा सांसद और वर्तमान भाजपा प्रत्याशी सुमेधानन्द सरस्वती के लिए अब भाजपा में शामिल हुए सुभाष महरिया काम करेंगे। महरिया ने 2019 में कांग्रेस के सिम्बल पर सुमेधानन्द के खिलाफ चुनाव लड़ा था। महरिया ने विधानसभा चुनावों में भाजपा जॉइन की थी और लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सके।

चित्तौड़गढ़ : आक्या की नाराजगी दूर, करेंगे सहयोग
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर भी कुछ ऐसे ही समीकरण बन रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में लड़े गए विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या का टिकट काट दिया गया। आक्या ने लोकसभा चुनाव लड़नेे की घोषणा कर दी, लेकिन सीएम के दखल के बाद अब आक्या की नाराजगी दूर हाे गई है और वे अब सीपी जोशी का सहयोग करेंगे।

अलवर : करण सिंह समर्थन में करेंगे काम
2018 में अलवर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के सिम्बल पर लोकसभा चुनाव जीते डाॅ. करण सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। लम्बे समय से कांग्रेस की राजनीति करते आए करण सिंह अब भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव के समर्थन में काम करेंगे।

Advertising

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising