राधा-कृष्ण के साथ श्रद्धालु खेल रहे फूल, अबीर-गुलाल से होली | Devotees playing flowers with Radha-Krishna, Holi with Abeer-Gulaal | News 4 Social h3>
भोपालPublished: Mar 18, 2024 07:08:25 pm
मंदिरों में चल रहे फाग उत्सव, रंगभरी ग्यारस से टेसू के फूलों से बरसेगा रंग
राधा-कृष्ण के साथ श्रद्धालु खेल रहे फूल, अबीर-गुलाल से होली
भोपाल. रंगों के पर्व होली को अब एक सप्ताह का समय रह गया है। शहर में होली की तैयारियों के साथ फाग उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। शहर के राधाकृष्ण मंदिरों में होली उत्सवों के आयोजन हो रहे हैं। शहर में मथुरा, वृंदावन की तरह नजारा दिख रहा है। श्रद्धालु भगवान के साथ फूल, अबीर, गुलाल की होली खेल रहे हैं। मंदिरों में 20 मार्च रंगभरी एकादशी से होली उत्सवों का उत्साह और बढ़ जाएगा। इस दौरान मंदिरों में पांच दिनों तक विशेष उत्सव चलेंगे।
राधावल्लभ मंदिर में उत्सव
इब्राहिमपुरा के राधावल्लभ मंदिर में दिनों होली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रोजाना अबीर, गुलाल से होली हो रही है। मंदिर में राधावल्लभ का विशेष शृंगार किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को भी मंदिर में होली उत्सव का आयोजन किया। मंदिर के भूपेश आचार्य ने बताया कि रोजाना शाम 6 बजे से यह उत्सव प्रारंभ होता है। फागोत्सव के दौरान विशेष उत्सव का आयोजन 20 मार्च से किया जाएगा। इसके तहत मंदिर में विशेष शृंगार होगा।
यहां शृंगार सहित उत्सव
शहर के अन्य मंदिरों में भी इन दिनों होली उत्सव के आयोजन हो रहे हैं। इसके तहत बांके बिहारी मार्कंडेय मंदिर चौबदारपुरा तलैया, मंडलीजी का मंदिर इतवारा में भी इन दिनों होली उत्सव के आयोजन हो रहे हैं। इसके तहत मंदिर में विशेष शृंगार किया जा रहा है और रात्रि तक दर्शन और होली का सिलसिला चल रहा है।
श्रीजी के साथ केसरयुक्त चंदन से होली
शहर के लखेरापुरा श्रीजी मंदिर में इन दिनों होली उत्सव की धूम है। मंदिरों में विशेष उत्सव हो रहे हैं। इसके तहत केसरयुक्त चंदन, अबीर, गुलाल से होली खेली जा रही है। रोजाना शाम को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर होली खेल रहे हैं। मंदिर के श्रीकांत शर्मा ने बताया कि यहां 40 दिवसीय होली उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस समय फूल, गुलाल की होली का क्रम चल रहा है। ग्यारस से रंगभरी होली उत्सव शुरु होंगे। इसके लिए मंदिर में टेंसू के फूलों से रंग तैयार किया जा रहा है। यहां आज भी प्राचीन परम्परा अनुसार टेंसू के फूलों से रंग बनाकर होली खेली जाती है।
श्रीजी मंदिर लखेरापुरा में होली उत्सव कार्यक्रम
18 मार्च बगीचा उत्सव दोपहर दोपहर 12 बजे
19 मार्च फूल बंगले में होली शाम 7 बजे
20 मार्च कुंज में होली शाम 7 बजे
21 मार्च गुला कुंड का मनोरथ शाम 7 बजे
22 मार्च लड्डू और फूल होली शाम 7 बजे
23 मार्च रंगभरी होली शाम 7 बजे
24 मार्च राल दर्शन एवं होली शाम 7 बजे
25 मार्च डोल उत्सव, रंग होली दोपहर 12 बजे
मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News