सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नही, खुले में बिक रहा नशा | Jaipur City Speak Out program | News 4 Social

9
सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नही, खुले में बिक रहा नशा | Jaipur City Speak Out program | News 4 Social

सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नही, खुले में बिक रहा नशा | Jaipur City Speak Out program | News 4 Social

नांगल जैसा बोहरा नगर निगम क्षेत्र में होने के बाद भी कई सालों से सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं है। पहले एक बस चलती थी, वह भी कई सालों से बंद है।
— राजेन्द्र सुंदरिया, स्थानीय निवासी

लोगों ने यहां इमली के पेड़ के नीचे कचरा डिपो बना रखा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाहर के लोग भी यहां आकर कचरा डाल जाते हैं।
— रणधीर सिंह राठौड़, स्थानीय निवासी

क्षेत्र में मूलभूत सुविधा नहीं है। पंचायत समिति के पास खाली जगह पर खेल मैदान बना दिया जाए। बालिका विद्यालय और अस्पताल की भी जरूरत है।
— महावीर सिंह बलवाड़ा, स्थानीय निवासी विकसित क्षेत्र होने के बाद भी खेल मैदान नहीं है। मिनी स्टेडियम बने तो खेल प्रतिभाएं उभर सके। सुरक्षा की दृष्टि से कोई व्यवस्था नहीं है, पुलिस चौकी की व्यवस्था होनी चाहिए।
— योगेश सिंह राठौड़, स्थानीय निवासी

कॉलोनी में सड़क नीचे हैं और मुख्य सड़क ऊंची है, इससे बारिश में घरों में पानी भर जाता है। मुख्य सड़क खोदकर फिर से बनाई जाए। पुलिया पर हाईमास्क लाइट लगाई जाएं।
— महेश चंद, स्थानीय निवासी

कॉलोनियों में सफाई नहीं हो रही है। सरकारी स्कूल के पास सुलभ शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिले।
— गजेन्द्र सिंह, स्थानीय निवासी आवासीय कॉलोनियों होने के बाद भी मुख्य सड़क पर 24 घंटे ट्रक चलते हैं, उनसे लोगों को परेशानी हो रही है। कॉलोनियों में निराश्रित पशु घूमते रहते हैं। कॉलोनी में हाइवे नहीं बने।
— बाबूलाल पाठक, स्थानीय निवासी

नांगल जैसा बोहरा से लगती कॉलोनियों में गैर कानूनी काम हो रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिलनी चाहिए। क्षेत्र में पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिए।
— अशोक चारण, स्थानीय निवासी क्षेत्र में दुकानों पर नशा बिक रहा है। रात को सुनसान जगह पर युवा नशा करते हैं, खुले में इंजेक्शन पड़क जाते हैं। पुलिया के पास चेतक की व्यवस्था होनी चाहिए।
— गोकुल सैनी, स्थानीय निवासी

जिन कॉलोनियों में 7-8 साल पहले सीवर लाइन डाली गई। वहां मेंटिनेंस का काम नहीं हुआ है। कॉलोनियों में सफाई नहीं हो रही है। 30 साल बाद भी स्थिति नहीं बदली है।
— अटल शर्मा, स्थानीय निवासी

ये बोले जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में पार्षद बाबूलाल शर्मा ने कहा कि नई कॉलोनियां का नियमन नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिल पा रही है। कॉलोनियों का नियमन होना चाहिए। वार्डों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को ठीक करवाया जाएगा।

पार्षद रणवीर सिंह राजावत ने कहा कि क्षेत्र में खुले में नशा बिक रहा है। इसका समाधान होना चाहिए। क्षेत्र में सूने मकानों में चोरियां हो रही है। जनता को जागरूक होना होगा, ऐसे लोगों को मकान किराए पर नहीं दें।

पार्षद सुरेश सैनी ने कहा कि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की जरूरत है। इसके लिए परिवहन मंत्री से मिलकर जल्द ही क्षेत्र में बस संचालन के लिए आग्रह किया जाएगा। विकासकार्यों के लिए जनता का सहयोग जरूरी है।

पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र सैनी ने कहा कि क्षेत्र में कई समस्याएं है, उनका निराकरण होना चाहिए। पेयजल के लिए दो टंकियां स्वीकृत हो गई है, एक का काम शुरू हो गया है। जहां जरूरत है, वहां हाइमास्क लाइटें लगाइ जाएगी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News