2024 में भाजपा के गले की हड्डी बनेगी “भाजपाइयों की गंदी बात” | BJP MP obscene videos go viral ahead of Lok Sabha polls | Patrika News

8
2024 में भाजपा के गले की हड्डी बनेगी “भाजपाइयों की गंदी बात” | BJP MP obscene videos go viral ahead of Lok Sabha polls | Patrika News

2024 में भाजपा के गले की हड्डी बनेगी “भाजपाइयों की गंदी बात” | BJP MP obscene videos go viral ahead of Lok Sabha polls | News 4 Social

7 मिनट 35 सेकंड का वीडियो वायरल (BJP 2024)

(Lok Sabha Election Code of Conduct) लोकसभा चुनाव से पहले वायरल इस एमएमएस में सांसद रमेश कौशिक किसी महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया के कारण करीब 7 मिनट 35 सेकंड का यह वीडियो देश भर में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार 67 वर्षीय रमेश कौशिक सोनीपत के बीजेपी सांसद है।

महिला ने खुद बनाया वीडियो ( Lok Sabha Elections Updates)

यह वीडियो दो अक्टूबर का बताया जा रहा है। क्योकि वीडियो में टीवी न्यूज चैनल पर जोर-जोर से खबरें चल रही हैं। जिसमे में कहा जा रहा है आज गांधी जयंती है। वीडियो के अनुसार यह वीडियो खुद महिला ने बनाया है। वीडियो में हुई बातचीत से पता चलता है कि महिला को नौकरी के लिए कमरे में बुलाया गया है। इस दौरान सांसद महिला का नाम भी पूछते हैं। वीडियो में सांसद और महिला के बीच करीब 30 सेकेंड ही बातचीत होती है।

भाजपा सांसद ने रखा अपना पक्ष ( BJP P government )

सांसद रमेश कौशिक का कहना है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें बदनाम करने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है। इस वीडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह फेक वीडियो है। पूरा वीडियो सोशल मीडिया साइड पर मौजूद है लेकिन इसकी पुष्टि पत्रिका नहीं करता की ये वीडियो सही है या गलत। लेकिन सोशल पर बहुत तेजी के साथ देखा जा रहा है।

पहले भी हुई थी ऐसी घटना, वीडियो हुआ वायरल ( BJP government 2024)

इससे पहले 2023 में अलीगढ़ में भाजपा सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी ही पार्टी की महिला विधायक के कंधे पर हाथ रखकर बात करते नजर आ रहे हैं।इसके बाद विधायक को अपनी कुर्सी बदलनी पड़ी थी। वह दूसरी जगह जाकर बैठ गई थीं। यह वीडियो भाजपा के वैचारिक प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय के जयंती 25 सितंबर पर आयोजित कार्यक्रम का था।

भाजपा नेत्री की फर्जी अश्लील वीडियो वायरल हुई

इससे बाद जुलाई 2023 में मेरठ में भाजपा नेत्री की फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने पर भाजपा पार्षद रविन्द्र सिंह और जागृति विहार मंडल के नेता रविंद्र नागर को अनुशासनहीनता के मामले में पार्टी से निष्कासित किया गया था।

फोन में अश्लील वीडियो देखते पकड़े गए

इससे पहले 30 मार्च 2023 को त्रिपुरा विधानसभा में कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो देखने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जदब लाल नाथ का प्रकरण छाया था।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News