Bihar Top News Today: नीतीश सिमरिया धाम प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण, तेजस्वी की नालंदा समेत 4 जिलों में रैलियां h3>
Bihar Top News Today 24 February 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय के सिमरिया धाम स्थल पर सीढ़ी घाट के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शनिवार को लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे 701 अन्य योनजाओं का भी उद्घाटन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के तहत नालंदा, गया, जहानाबाद और नवादा जिले में जनसभाएं करेंगे। पटना के सब्जीबाग इलाके में शुक्रवार देर रात दो लोगों को गोली मार दी गई। अरवल के मेंहदिया में भी शनिवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जोगबनी से कटिहार जा रही डेमू ट्रेन के इंजन में अलसुबह खराबी आ गई, इससे ढाई घंटे तक रेलवे रूट जाम रहा। शनिवार 24 फरवरी 2024 को बिहार की बड़ी खबरें यहां पढ़ें-
सीएम नीतीश आज बेगूसराय में, सिमरिया धाम प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया धाम में कटाव निरोधक कार्य, सीढ़ी घाट के साथ ही रिवर फ्रंट के विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे 700 से ज्यादा अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही 393 प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा और मंत्री विजय चौधरी शामिल होंगे।
नीतीश के गढ़ में गरजेंगे तेजस्वी, आज नालंदा समेत चार जिलों में रैलियां
पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में रैली करने जा रहे हैं। जन विश्वास यात्रा के पांचवें दिन उनकी नालंदा जिले के एकांगरसराय में जनसभा होगी। इसके अलावा वे गया, नवादा और जहानाबाद में भी आरजेडी की रैलियों को संबोधित करेंगे। तेजस्वी अक्सर अपनी सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए उन्हें थका हुआ सीएम बता रहे हैं। सीएम के गृह क्षेत्र में तेजस्वी के भाषण पर सबकी नजर रहेगी। पूरी खबर पढ़ें।
नीतीश के NDA में लौटने के बाद पीएम मोदी का पहला बिहार दौरा, बेगूसराय और औरंगाबाद में रैली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। 2 मार्च को पीएम मोदी की बेगूसराय और औरंगाबाद में जनसभा होगी। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बिहार को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं। औरंगाबाद में प्रस्तावित जनसभा के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आगामी दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार में रैलियां होने वाली हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें।
पटना में देर रात दो लोगों को गोली मारी, बीच सड़क फायरिंग से इलाके में दहशत
राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात दो लोगों को गोली मार दी गई। आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना रात करीब साढ़े 11 बजे पीरबहोर थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। गोली लगने से सब्जीबाग के रहने वाले सनी और सद्दाम घायल हुए हैं। वहीं, गुड्डू नाम का शख्स बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। देर रात बीच सड़क फायरिंग होने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पूरी खबर पढ़ें।
अरवल में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
जिले के मेहंदिया थाना इलाके के भगवानपुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार सुबह में हुई। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
अररिया: ट्रेन के इंजन में आई खराबी, ढाई घंटे तक रहे यात्री परेशान
जोगबनी से कटिहार जाने वाली डेमू ट्रेन के इंजन में शनिवार सुबह पांच बजे खराबी आने एवं परिचालन बंद होने से फारबिसगंज सहित सभी स्टेशनों पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मची रही। ट्रेन आने के इंतजार में यात्री परेशान रहे। फारबिसगंज स्टेशन पर कई यात्रियों ने बताया कि वे लोग सस्ती और सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। उन लोगों को कटिहार जाना है और पिछले ढाई घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे पदाधिकारी का कहना है कि ट्रेन की इंजन में आई खराबी के कारण परिचालन नहीं हो सका।
तेजस्वी यादव बोले- ईडी से डरने वाले नहीं, आरजेडी सत्ता में आई तो बिहार में बड़ा बदलाव होगा
नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शुक्रवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान में जनविश्वास यात्रा को लेकर आयोजित सभा में पहुंचे। उन्होंने अपने संक्षिप्त भाषण में 17 साल बनाम 17 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जब 2020 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने नौकरी देने की घोषणा की तो नीतीश कुमार ने कहा कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। गठबंधन की सरकार बनने पर 17 महीने के कार्यकाल में पांच लाख लोगों को नौकरी दी तो कहते हैं कि मैंने नौकरी दी है।
आरजेडी 2जी तो कांग्रेस 4जी की पार्टी, परिवारवाद पर सम्राट चौधरी का तंज
डिप्टी सीएम एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने परिवारवाद को लेकर विरोधियों पर जोरदार कटाक्ष किया। शुक्रवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह में उन्होंने कहा कि आरजेडी में टू जी यानी दो जेनरेशन चल रही है। पहले मां-पिता थे अब बेटा भी आ गया। इसी तरह तमिलनाडु में थ्री जी तो कांग्रेस में तो 4जी है। मोतीलाल नेहरू, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी आ गए।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News