रेलवे ने दी शहर की दोनार गुमती पर भी आरओबी की स्वीकृति

7
रेलवे ने दी शहर की दोनार गुमती पर भी आरओबी की स्वीकृति

रेलवे ने दी शहर की दोनार गुमती पर भी आरओबी की स्वीकृति

दरभंगा। रेल मंत्रालय ने शहर की दोनार गुमती संख्या 25 पर भी आरओबी निर्माण की



रेलवे ने दी शहर की दोनार गुमती पर भी आरओबी की स्वीकृति

हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाFri, 23 Feb 2024 11:45 PM

ऐप पर पढ़ें

दरभंगा। रेल मंत्रालय ने शहर की दोनार गुमती संख्या 25 पर भी आरओबी निर्माण की स्वीकृति दे दी है। यहां 134.67 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी है। उन्होंने कहा कि दोनार गुमती पर आरओबी बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब रेल मंत्रालय की ओर से स्वीकृति दे दिये जाने से यहां भी आरओबी बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बता दें कि यहां आरओबी बन जाने से दरभंगा से बेनीपुर, बिरौल, कुशेश्वरस्थान आदि जगहों पर आने-जाने वालों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहर की अन्य रेल गुमतियों पर आरओबी बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद से यहां भी आरओबी बनाने की मांग तेज होने लगी थी। इससे पूर्व यहां आरओबी बनाने के लिए स्थानीय लोग कई बार आंदोलन भी कर चुके थे। इस संबंध में दोनार निवासी पूर्व वार्ड पार्षद प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है। पूरे शहर में ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण दोनार में आरओबी का नहीं होना है। यहां आरओबी बन जाने से जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके लिए हम अपनी ओर से केंद्र सरकार व स्थानीय सांसद को धन्यवाद देते हैं। उधर, सांसद ने कहा कि उन्होंने बीते दिनों रेल संबंधी स्थायी समिति की बैठक में इस मामले उठाया था। समस्तीपुर रेल मंडल की बैठक एवं पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल खंडेलवाल से भी मुलाकात कर दोनार आरओबी को जल्द स्वीकृति देने की मांग की थी। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी दोनार में आरओबी का निर्माण कराने की मांग की थी। बता दें कि दरभंगा शहर में स्थित विभिन्न रेलवे गुमतियों पर ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति पूर्व में ही दी जा चुकी है। इसमें 66 करोड़ की लागत से पंडासराय गुमती, 82 करोड़ की लागत से चट्टी चौक गुमती, 61 करोड़ की लागत से दिल्ली मोड़ गुमती, 127 करोड़ की लागत से कगवा गुमती, व बेला गुमती पर आरओबी का निर्माण शामिल है। इसके अलावा 5.23 करोड़ की लागत से लहेरियासराय स्टेशन पर लो कॉस्ट ओवरब्रिज व 8.98 करोड़ से म्यूजियम गुमती पर लाइट आरओबी के निर्माण को भी स्वीकृति दी जा चुकी है। आगामी 26 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इन सभी आरओबी का शिलान्यास करेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

अगला लेख पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News