Kisan Andolan | हरियाणा पुलिस मुस्तैद, पंजाब सीमा पर त्रिस्तरीय सुरक्षा, 15 जिलों में धारा 144 लागू | Navabharat (नवभारत) h3>
चंडीगढ़: किसान संगठनों के दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है। पंजाब सीमा पर तीन लेयर की सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी होगी। सबसे पहले BSF के जवान होंगे और उनके पीछे RAF और तीसरी लेयर में हरियाणा पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात होंगे।
पंजाब से बॉर्डर सील किया गया है। इसके अलावा लिंक रोड पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं और 13 फरवरी को चेकिंग और अनुमति के बाद ही वाहनों का हरियाणा में एंट्री हो पाएगी।
#हरियाणापुलिस द्वारा प्रदेशवासियों से अपील की जाती है कि वे यातायात संबंधी अथवा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया का ट्विटर अकाउंट @police_haryana, @DGPHaryana तथा फेसबुक अकाउंट Haryana Police को फॉलो करते रहें । @cmohry @ssk303 @anilvijminister pic.twitter.com/VzMma6X8MK
— Haryana Police (@police_haryana) February 12, 2024
15 जिलों में धारा-144
प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 15 जिलों में धारा-144 लगाई गई है। इसमें ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए किसी भी तरह के प्रदर्शन और मार्च को प्रतिबंधित किया गया है। प्रदेशभर में खुफिया विभाग के कर्मचारी पल-पल की जानकारी हासिल करके मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर
शासन-प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने वाले शरारती तत्वों पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल नजर रख रहा है।
हरियाणा पुलिस ने जारी की चेतावनी
हरियाणा पुलिस ने कड़ी चेतावनी जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के कंटेंट या वीडियो को बिना पुष्टि के शेयर न करें।
महत्वपूर्ण जानकारियां यहां मिलेगी
हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट @DGPHaryana,@Haryana_Police और फेसबुक अकाउंट Haryana Police पर नजर बनाए रहें। इन सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी महत्वपूर्ण जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाती रहेगी। साथ ही पंजाब जाने वाले यात्री हरियाणा पुलिस की ओर से समय-समय पर जारी की जाने वाली ट्रैफिक एडवाइजरी को फॉलो करते रहें और अनावश्यक यात्रा से बचने की कोशिश करें। किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में डायल- 112 पर डायल करें।
हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। अगर कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो उनके खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा। पंजाब से जुड़ी सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों के साथ हरियाणा पुलिस के जवान तैनात हैं।