झांसी को मिली बड़ी सौगात, बेतवा नदी के किनारे बनेगा मडियाघाट | Jhansi gets big gift Madiya Ghat be built on banks Betwa river | News 4 Social

10

झांसीPublished: Jan 21, 2024 10:39:46 am

झांसी के प्राचीन एरच नगर को मिली बड़ी सौगात, बेतवा नदी के किनारे 4.65 करोड़ से बनेगा मड़ियाघाट। विधायक जवाहर लाल राजपूत की पहल ने साकार किया श्री भक्त प्रहलाद जन कल्याण संस्थान का सपना, मंजूर हुई परियोजना 3.20 करोड़ जारी। गरौठा विधायक ने कहा – वे अयोध्या की तर्ज पर विष्णु अवतार की नगरी का विकास कराएंगे।

Madhiya Ghat will be built on the banks of Betwa river

बेतवा नदी किनारे बनेगा मढ़िया घाट – फोटो सोशल मीडिया

बीजेपी के किसान नेता गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की पहल पर एरच नगर को बड़ी सौगात मिली है। भगवान विष्णु के अवतारों से जुड़ी प्राचीन एरच नगरी में बेतवा नदी पर स्थित मड़ियाघाट के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 65 लाख की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय अनुमति के साथ निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपए की पहली किश्त जारी कर दी है, इसके लिए विभागीय स्तर पर टेण्डर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।