Bihar Weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, कश्मीर और शिमला से भी ठंडा गया शहर

13
Bihar Weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, कश्मीर और शिमला से भी ठंडा गया शहर

Bihar Weather: पटना समेत दक्षिण बिहार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, कश्मीर और शिमला से भी ठंडा गया शहर

Bihar Weather Update: बिहार कई इलाकों में भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में सोमवार 22 जनवरी को शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में घना कोहरा का येलो अलर्ट है। पछुआ हवा चलने के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। गया में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार को हो सकती है। 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ शनिवार को गया बिहार में सबसे ठंडा शहर रहा।

शनिवार को दरभंगा, बक्सर, बांका भीषण शीत दिवस और छपरा, फारबिसगंज, जीरादेई, पूसा, अगवानपुर, भागलपुर, पूर्णिया, कैमूर, डेहरी शीत दिवस की चपेट में रहे। पूर्णिया में अति घना कोहरा और पटना एवं गया में घना कोहरा सुबह के समय छाया रहा। पटना सहित सूबे के 23 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे है। वहीं राजधानी सहित 27 शहरों का अधिकतम तापमान बढ़ा है। 

नवादा का पारा सात डिग्री तक गिरा

शनिवार को प्रदेश के 28 शहरों का न्यूनतम तापमान गिरा है। इस दौरान नवादा का पारा 7 डिग्री गिरा। गया सबसे ठंडा शहर रहा, यहां के तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट हुई। इसके अलावा बांका में 6.6, जमुई में 5.5, भागलपुर में 5, गोपालगंज में 4.6, दरभंगा में 4.4, औरंगाबाद में 4, पूसा में 3.9 डिग्री तापमान गिरा। जबकि पटना के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 

इन शहरों का न्यूनतम तापमान रहा 10 डिग्री के नीचे

गया में 4, बांका व नवादा में 5.5, औरंगाबाद में 5.8, कैमूर, बक्सर, सबौर व डेहरी में 6, भागलपुर में 6.7, मोतिहारी में 7, शेखपुरा में 7.3, जमुई में 7.5, पूसा में 7.6, गोपालगंज में 8, जीरादेई में 8.2, पटना व छपरा में 8.4, दरभंगा में 8.6, वाल्मीकि नगर में 9, पूर्णिया में 9.1, फारबिसगंज में 9.2, अगवानपुर में 9.3, वैशाली में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री तक बढ़ोतरी

पटना सहित 27 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पूर्णिया के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 4.8 डिग्री की वृद्धि तो सबौर में 4.5 और गया में 4 डिग्री तापमान बढ़ा। पटना के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। 

कश्मीर और शिमला से भी ठंडा रहा गया

शनिवार को प्रदेश का गया शहर कश्मीर और शिमला से भी ठंडा रहा। गया का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शिमला और कश्मीर के कटरा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना का अधिकतम तापमान बढ़ा और न्यूनतम गिरा

शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान बढ़ा और न्यूनतम तापमान गिरा है। पटना का अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन ठंडी पछुआ हवा चलने के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News