Bihar Top News Today: विवादित बयान पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की सफाई, सीट शेयरिंग पर इंडिया गठबंधन में गहमागहमी h3>
ऐप पर पढ़ें
Bihar Top News Today 10 January 2023: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने राम मंदिर पर दिए विवादित बयान पर सफाई दी है, उन्होंने खुद को श्रीराम का भक्त बताया है। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जेडीयू और कांग्रेस के बीच गहमागहमी जारी है। मुजफ्फरपुर के होटल में एक युवक ने अपने साथ आई युवती को गोली मार दी। नीतीश कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल विभाग का गठन हो गया है, आईएएस बी रजेंदर को इसका प्रधान सचिव बनाया गया है। मौसम विभाग ने आज से बिहार में ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है। बुधवार 10 जनवरी 2023 को बिहार की बड़ी खबरें यहां पढ़ें-
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की सफाई- शबरी के जूठे बैर खाने वाले श्रीराम का भक्त हूं
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा अयोध्या राम मंदिर को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासी बवाल मचा हुआ है। अब शिक्षा मंत्री ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह शबरी के जूठे बैर खाने वाले प्रभु श्रीराम के भक्त हैं। वे अहिल्या के तारणहार श्रीराम को मानते हैं। हालांकि, उन्होंने आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के बयान का समर्थन किया। चंद्रशेखर ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, उन्होंने कभी भगवान राम का अपमान नहीं किया। पूरी खबर पढ़ें।
बिहार में बन गया खेल विभाग, काम का हुआ बंटवारा, पहले प्रधान सचिव बने बी राजेंदर
खिलाड़ियों के विकास के लिए खेल विभाग अस्तित्व में आ गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने खेल विभाग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। सोमवार को नीतीश कैबिनेट ने खेल विभाग के गठन के प्रस्ताव पर सहमति दी थी। अब तक खेल से जुड़े कार्य और योजनाओं का संचालन कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तहत होता था। वहां यह निदेशालय के रूप में संचालित था। नया विभाग कला संस्कृति एवं युवा एवं खेल विभाग से अलग तथा स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा। नवगठित खेल विभाग राज्य का 45वां विभाग होगा। राज्य सरकार ने आईएएस बी राजेंदर को खेल विभाग का पहला प्रभान सचिव नियुक्त किया है। पूरी खबर पढ़ें।
पटना में 8 और 10 साल की लड़कियों से गैंगरेप; एक की मौत, दूसरी जिंदगी से लड़ रही जंग
बिहार की राजधानी पटना में दो मासूम बच्चियों से हैवानियत की वारदात को। आठ और दस साल की दो सहेलियों के दरिंदे उठाकर ले गए और गैंगरेप किया। उनमें से एक की मौत हो गई तो दूसरी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना फुलवारी शरीफ थाना इलाके की है। सोमवार से दोनों लड़कियां गायब थीं। मंगलवार को एक की लहूलुहान लाश मिली तो दूसरी वहीं पर खुन से लथपथ हालत में कांप रही थी। बदमाशों ने दुष्कर्म करने के बाद दोनों को हिंदुनी बघार में एक खेत की चहारदिवारी के पास छोड़ दिया था। इस घटना से पटना पुलिस की साख पर सवाल खड़ा हो गए हैं। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरी खबर पढ़ें।
बिहार में आज से और बढ़ेगी ठंड, पटना में घने कोहरे का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान
राज्य में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने पटना समेत अन्य जिलों में बुधवार से ठंड में और बढ़ोतरी की आशंका जताई है। इसके साथ ही घने कोहरे का अलर्ट भी जारी हुआ है। अगले 72 घंटे के भीतर राज्य में तापमान के तेजी से गिरने के आसार हैं। 12 जनवरी से राज्य में शीतलहर का अलर्ट भी जारी हुआ है। ठंड को देखते हुए पटना, किशनगंज समेत कुछ जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। कोहरे की वजह से विमान और रेल सेवा बाधित हो रही है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News