सजग सिंह मेमोरियाल वॉलीबॉल शील्ड पर चेरियाबरियारपुर का कब्जा

10
सजग सिंह मेमोरियाल वॉलीबॉल शील्ड पर चेरियाबरियारपुर का कब्जा

सजग सिंह मेमोरियाल वॉलीबॉल शील्ड पर चेरियाबरियारपुर का कब्जा


ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। एआईएसएफ दिवंगत जिलाध्यक्ष सजग सिंह की पुण्य तिथि पर रविवार को एसबीएसएस कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य बतौर मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश कुमार सिंह व एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सजग सिंह बेगूसराय के अंदर छात्र राजनीति में अपनी पहचान रखते थे। खेल के क्षेत्र में वे हमेशा से अपनी रुचि को दिखाते थे। उन्होंने अगले साल से कॉलेज प्रशासन की ओर सजग सिंह के याद में कार्यक्रम का आयोजन करने का आश्वसन देते हुए छात्र राजनीति में स्वच्छ छवि रखने वाले सजग सिंह व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा छात्र हितों में प्रशासन से संघर्ष करते थे। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि संगठन हर साल उनकी याद में किसी न किसी तरह के खेल का आयोजन करता है।

हमारा संगठन यह एलान करता है के उनकी याद में महीने भर पूरे बिहारभर में संगठन का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि खेल इस देश की सभ्यता संस्कृति का एक अंग है। इसीलिए इसके विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि संगठन में सजग सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हमारा संगठन उनको हमेशा याद करते रहेगा। 24 दिसंबर 2020 को एआईएसएफ के दिवंगत छात्र नेता सजग सिंह की मौत तेघड़ा से आने के क्रम में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उन्हीं की याद में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एसबीएसएस कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। अब हर साल होगा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा और एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह के द्वारा सजग सिंह के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद फीता काटकर किया गया। उसके बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनसे परिचय लिया गया।

प्रतियोगिता में चार टीमों ने लिया हिस्सा

पहला मैच चेरियाबरियार व गढपुरा के बीच खेला गया। इसमें चेरियाबरियारपुर की टीम ने गढपुरा को 2-1 के अंतर से हराया। दूसरा मैच जीडी कॉलेज व वीरपुर के बीच खेला गया। इसमे। वीरपुर ने जीडी कॉलेज को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंत में फाइनल मैच में चेरयाबरियारपुर ने वीरपुर को 2-1 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। खेल समापन के बाद संगठन के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने चेरियाबरियापुर टीम के कप्तान रणवीर कुमार को विजेता शील्ड व वीरपुर के कप्तान रंधीर कुमार उप विजेता शील्ड प्रदान किया।

इस बीच जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार,ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं संगठन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य की निगरानी में लगातार कार्यक्रम चला रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार, नगर मंत्री विपिन कुमार, शाहरुख, प्रतीक कुमार, आजाद कुमार, राजा पटेल, रणवीर, छोटू, गौतम, प्रभाकर, प्रिंस पीयूष, अंपायर चेतन कुमार और दीपक मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News