कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1983.80 डॉलर प्रति औंस | Gold on Comex up to 1983.80 an ounce | Patrika News

9
कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1983.80 डॉलर प्रति औंस | Gold on Comex up to 1983.80 an ounce | Patrika News

कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1983.80 डॉलर प्रति औंस | Gold on Comex up to 1983.80 an ounce | News 4 Social

इंदौरPublished: Nov 20, 2023 06:46:43 pm

इंदौर बाजार .20-11-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62600 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74300 रुपए किलो

कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1983.80 डॉलर प्रति औंस

कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1983.80 डॉलर प्रति औंस

बिल पर चांदी 74300 रुपए किलो
इंदौर. सराफा बाजार में चांदी की कीमतें तेज रही, जबकि सोना मजबूत रहा। वायदा कारोबार में आई गिरावट के चलते सोना-चांदी में आगे गिरावट बताई जा रही है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1983.80 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1971.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.83 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.36 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 61900 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 57340 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73550 व टंच 73750 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62600 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 74300 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

नए आलू का श्रीगणेश
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में निमाड़ लाइन से नए आलू के 1000 बोरी आवक हुई। नया आलू क्वालिटी अनुसार बिका। चिप्स का नया आलू 22 से 23, ज्योति 17 से 18 व पुखराज 14 से 15 रुपए किलो बिका। आलू-प्याज के थोक विक्रेता विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस बार आलू की बंपर फसल आई है, जिससे कीमतों पर दबाव बना रहेगा। नई प्याज की 35 हजार बोरी आवक बताई गई। मंडी में प्याज पुरानी की 13 हजार, लहसुन की 4 हजार व आलू की 8 हजार बोरी आवक हुई। प्याज सुपर बेस्ट 3500 से 3800, बेस्ट 3200 से 3500, गोल्टा 2800 से 3100, गोल्टी 2200 से 2600, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 17500 से 18000, देशी लहसुन 15000 से 16000, एवरेज 12000 से 13500, बारिक 8000 से 10000, चिप्स क्वालिटी का पुराना आलू 1000 से 1100 व ज्योति 300 से 500 रुपए क्विंटल बिका।
————
नई सरसों 7200 रुपए क्विंटल बिकी
इंदौर. आवक में कमी के साथ प्लांटों की अच्छी खरीदी रहने से सरसों की कीमतों में तेजी आई है। मंडी में नई सरसों 7200 रुपए क्विंटल बिकी। देश में सरसों की 4.40 लाख बोरी आवक बताई गई। राजस्थान में 2.25 लाख, मध्यप्रदेश में 50 हजार, यूपी में 45 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात में 25 हजार व अन्य राज्यों में 80 हजार बोरी सरसों की आवक हुई। 2023-24 में भारत का ऑयलमील निर्यात 30 प्रतिशत बढ़ गया, जो 25.66 लाख टन तक पहुंच गया, प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण के कारण सोयामील शिपमेंट में सालाना 36 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। रेपसीड मील का निर्यात बढक़र 15.13 लाख टन हो गया, जो वैश्विक बाजारों में भारत के प्रभुत्व को दर्शाता है।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1560 से 1580, मुंबई मूंगफली तेल 1580, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 960 से 965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920 से 925, मुंबई सोया रिफाइंड 955 से 960, मुंबई पाम तेल 840 से 845, इंदौर पाम 912, राजकोट तेलिया 2470, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 885 रुपए।
तिलहन : सरसों 7000 से 7200, रायड़ा 5100 से 5300, सोयाबीन नई 5250, पुरानी 5152 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 44500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5325, विप्पी 5200, रुचि 5200, लक्ष्मी 5240, सांवरिया इटारसी 5250, खंडवा 5250, धानुका 5250, एमएस नीमच 5200, एमएस पचोर 5170 व एवी 5250 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2925 रुपए।
—————–

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News