wonderful Ghana team described technology to fight floods in Bihar as world class UNO has sent them bihar – वंडरफुल! घाना की टीम ने बिहार में बाढ़ से निपटने की तकनीक को बताया वर्ल्ड क्लास, यूएनओ ने भेजा है दल , बिहार न्यूज

12

ऐप पर पढ़ें

घाना ने बिहार के आपदा व बाढ़ प्रबंधन तकनीक के साथ-साथ मौसम पूर्वानुमान को लेकर किये गये कार्यों को विश्व स्तरीय बताया। शुक्रवार को घाना का 16 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ बैठक की। संयुक्त राष्ट्र की पहल पर प्रतिनिधिमंडल ने कई स्थानों पर कार्यों को देखा। इसमें यूएनओ के साथ-साथ जापान की अधिकारी भी शामिल थीं।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल डिप्युटी डायरेक्टर जनरल सेजी सेजी, कम्यूनिकेशन डायरेक्टर जार्ज आइसी, इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर आईटी के हेड केली केली डोगबोए, चीफ आईटी डायरेक्टर सेमुअल एंटवी गायके, रिस्क डिवीजन के डिपुटी डायरेक्टर इसॉक कोबिना वार्फो समेत घाना के अधिकारियों ने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर पूर्वआनुमान पर बिहार ने बेहतर काम किया है। उनके अनुसार घाना और बिहार में भौगोलिक समानता है। घाना भी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ से होने वाली क्षति से परेशान है। ऐसे में बिहार की तकनीक उसके लिए मददगार हो सकता है।

यूएनओ के प्रोग्राम पालिसी अधिकारी विवेक कोएल्हो ने कहा कि कर्नाटक ने भी मौसम पूर्वानुमान के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। लेकिन, उसे यहां तक पहुंचने में 20 साल लगे हैं। बिहार ने महज दो वर्षों में ही यह मुकाम हासिल किया है। योजना एवं विकास विभाग के निदेशक संजय पंसारी ने बताया कि घाना की टीम ने मौसम सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया और इसकी कार्यप्रणाली को करीब से देखा। इसके पहले घाना के अधिकारियों ने फ्लड मैनेजमेंट इन्प्रूवमेंट सपोर्ट सेंटर का भी जायजा किया।

बिहार ने पिछले दिनों आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। यूएनओ ने भी इसकी प्रशंसा की है। उसकी पहल पर ही घाना के अधिकारी बिहार आए हैं। घाना आपदा प्रबंधन की हमारी तकनीक से प्रभावित हुई है।’ – बिजेन्द्र प्रसाद यादव, योजना एवं विकास मंत्री

क्यों खास है बिहार की तकनीक

बिहार में 72 घंटे पहले बाढ़ का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। नदियों में अगले तीन दिनों में कितना पानी आएगा, क्या होगा, यह सब जानकारी उपलब्ध रहती है। इसके अलावा 72 घंटे आगे का मौसम पूर्वानुमान भी हमारे पास उपलब्ध है। कोई व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से अपने पंचायत के अगले तीन दिनों के मौसम का हाल जान सकता है। यही नहीं मौसम सेवा केन्द्र मुख्यालय में हर 15 मिनट पर सैटेलाइट के माध्यम से मौसम का आंकड़ा आता रहता है। इस प्रकार हर पंचायत से रोजाना 96 आंकड़े आते हैं। इससे सटीक गणना संभव हो पाती है। इससे किसी आपदा को लेकर पहले सतर्क हो सकते हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News