लंदन देखा, पेरिस देखा…, पर नहीं देखा ऐसा ऐसा बुड़बक मूर्ख इंसान; लालू-राबड़ी के MLC ने किसे बनाया निशाना?

10
लंदन देखा, पेरिस देखा…, पर नहीं देखा ऐसा ऐसा बुड़बक मूर्ख इंसान; लालू-राबड़ी के MLC ने किसे बनाया निशाना?

लंदन देखा, पेरिस देखा…, पर नहीं देखा ऐसा ऐसा बुड़बक मूर्ख इंसान; लालू-राबड़ी के MLC ने किसे बनाया निशाना?

ऐप पर पढ़ें

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के करीबी और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने एक बार फिर राज्य की सियासत को गर्म कर दिया है। सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खलबली मचाने वाला एक पोस्ट डाला है। एमएलसी ने मनीला फिलिपिंस का फोटो डालकर अपनी बात कही है। उन्होंने लिखा है कि पूरे जगत में ऐसा बुड़बक मूर्ख इंसान नहीं देखा। पिछले दिनों सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि मेरी मूर्खता से यह आदमी मुख्यमंत्री बन गया।

 सुनील कुमार सिंह ने लिखा है- वैसे तो यह फोटो तीन दिन पूर्व Manila Philippines का है, लेकिन मेरे हाथ में गर्व पूर्वक Great INDIA है। परंतु मैं इसे बताना आवश्यक समझता हूं कि कृपया इसे आप Political वाला INDIA मत समझ लीजिएगा!

लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान!माइकल देखा, एलविश देखा, सब कुछ देखा मेरी जान। लेकिन सारे जग में कहीं नहीं देखा उनके जैसा दुर्लभ  बुड़बक मूर्ख इन्सान। सुनील कुमार सिंह आगे लिखते हैं – हम लोगों को समझ सको तो समझो दिलबर जानी जितना भी तुम समझोगे तो उतनी होगी हैरानी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी। फिलवक्त आपके अवलोकनार्थ प्रस्तुत कर रहा हूं।

सुनील कुमार के इस पोस्ट को नीतीश कुमार के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने जीतनराम मांझी को सीएम बनाने पर अफसोस जताया था। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता। सुनील कुमार सिंह पहले भी नीतीश कुमार पर जुबानी हमला कर चुके हैं। इसे लेकर नीतीश कुमार नाराजगी भी जता चुके हैं। लेकिन राजद एमएलसी बार बार यह काम करते रहते हैं। फेसबुक पर नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए पोस्ट डालने के लिए कई बार विवाद हो चुके हैं।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बयानों को लेकर नीतीश कुमार काफी विवाद में रहे। विपक्षी बीजेपी और अन्य दलों ने इसे लेकर सदन की कार्यवाही को बाधित भी किया। मुख्यमंत्री ने लड़कियों के प्रजनन दर को लेकर भी ऐसी बात कही कि बवाल मच गया। राष्ट्रीय महिआ आयोग और विदेशी फिल्मी एक्ट्रेस ने नीतीश कुमार की आलोचना की। उसके बाद उन्होंने आरक्षण विस्तार प्रस्ताव पर बहस के दौरान जीतनराम मांझी को धो डाला। तुम ताम करते हुए उन्होंने जीतन मांझी पर जमकर जुबानी हमला किया। सीएम यहां तक बोल गए कि मेरी मूर्खता और गहदपनी के कारण यह आदमी सीएम बन गया। इसके पास कोई सेंस नहीं है। सुनील कुमार के बयान से एक बार फर सियासी बवाल मच सकता हैय़

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News