———–

11
———–

———–

ऐप पर पढ़ें

तापमान में गिरावट के बावजूद मिले डेंगू के 11 नए रोगी
निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज, 9 भर्ती

ओपीडी में 2 को दवा देकर भेजा गया घर

फोटो :

डेंगू टेस्ट : बिहारशरीफ भैंसासुर चौक पर निजी क्लीनिक में डेंगू रोगी की जांच करते डॉ. मिथिलेश प्रसाद।

बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन, जिला में डेंगू के नए मामले मिल रहे हैं। मंगलवार को 11 नए मामले मिले। उनका इलाज शहर के भैंसासुर चौक, आनंद पथ, नईसराय व अन्य निजी क्लीनिकों में चल रहा है। इनमें से दो को ओपीडी में दवा देकर छोड़ा गया। जबकि, नौ रोगी इन अस्पतालों में भर्ती हैं। खंदकपर के 55 वर्षीय रामोतार प्रसाद, नानंद के 26 वर्षीय रौशन कुमार, केवय डीह के 21 वर्षीय अभय कुमार, कोसुम्भा के 18 वर्षीय अंकित कुमार, मानपुर के 20 वर्षीय पिंटु कुमार, सोहसराय के 20 वर्शीय सूरज कुमार, कुसुमनगर के 18 वर्षीया मोनु, काशीपुर के श्रत्रुघ्न प्रसाद व अन्य रोगी इन निजी क्लीनिकों में भर्ती हैं।

फिजिसियन डॉ. मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि डेंगू के मामले कम हो रहे हैं। लेकिन, अब भी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। तापमान गिरने के साथ ही उनका प्रकोप भी कम होता जाएगा। लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। खासकर घरों के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें। डेंगू के लक्षण मिलने पर डॉक्टर से परामर्श के बाद ही कोई दवा लें।

डॉ. राजीव रंजन व अन्य ने बताया कि इस बार डेंगू की आक्रामकता काफी कम है। लेकिन, लंबे समय तक यह बीमारी लोगों को परेशान कर रही है। अक्टूबर माह खत्म हो चुका है। बावजूद रोगी मिल रहे हैं। एक दो सप्ताह में इसके मामले काफी कम होने की उम्मीद है। सीएस डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में पूरी व्यवस्था है। इसके लिए सदर अस्पताल में डेंगू वार्ड भी बना हुआ है। यहां कई लोगों को इलाज हो चुका है।

खुद से न लें दवा :

डॉक्टरों ने कहा कि बहुत से लोग बुखार को नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं कुछ लोग खुद से दवा ले लेते हैं। अधिक एंटिबायोटिक्स दवाओं का मानव शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। बिना जांच व डॉक्टर के परामर्श के दवा लेने से लोगों को बचना चाहिए। जांच के बाद ही बीमारी की सही स्थिति का पता चलता है। पौष्टिक व ताजा आहार के साथ मौसमी फलों का सेवन करें। मोटा साबुत अनाज से भी काफी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। सामान्य तौर पर इस समय तापमान 22 से 29 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। मौसम में बदलाव के कारण भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता और जरूरी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News