Bihar Top News Today:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MGCU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, पटना एम्स में ओपीडी आज बंद रहेगा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का गोपालगंज दौरा

14
Bihar Top News Today:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MGCU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, पटना एम्स में ओपीडी आज बंद रहेगा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का गोपालगंज दौरा

Bihar Top News Today:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MGCU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, पटना एम्स में ओपीडी आज बंद रहेगा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का गोपालगंज दौरा

Bihar Top News Today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मोतिहारी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम में वापस पटना लौटेंगी और एम्स के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इस वजह से एम्स में आज ओपीडी बंद रहेगा। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का आज गोपालगंज का दौरा करेंगे। थावे दुर्गा मंदिर में पत्नी संग पूजा करेंगे। वह करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। समस्तीपुर में दुकान से लौट रहे दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।  5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुजफ्फरपुर में रैली को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है। 19 अक्टूबर 2023 को बिहार की बड़ी खबरें यहां पढ़ें-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MGCU मोतिहारी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, सुरक्षा कड़ी की गयी, डीन  की एंट्री पर रोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राज्यपाल आरवी अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई विशिष्ट लोग समारोह में शामिल होंगे। इस बीच एमजीसीयू  के डीन डॉ. प्रसून दत्त सिंह के खिलाफ झारखंड में एफआईआर दर्ज होने के कारण उन्हें दीक्षांत समारोह में भाग लेने से रोक दिया गया है। एमजीसीयू के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिले निर्देश के बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया। एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हां, हमें प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसलिए डीन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में होने वाले दीक्षांत समारोह में भाग लेने से रोक दिया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। पूरी खबर पढ़ें

50 लाख के लिए अगवा मुजफ्फरपुर का 10 वर्षीय छात्र सीतामढी से बरामद, एक बदमाश गिराफ्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर के रसुलपुर से अगवा 10 वर्षीय छात्र श्लोक कुमार सिंह को पुलिस ने सीतमढी के रुन्नीसैदपुर थाना अतरी गांव से बरामद कर लिया है। एक अपहर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहरण के बाद 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग अपहर्ताओं ने की थी। जिस मोबाइल से फिरौती की मांग की गई थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है। दो सगे भाई ने मिलकर बच्चे का अपहरण किया था। इसमें से एक भाई गिरफ्तार किया गया है। 

 

पटना एम्स में आज बंद रहेगी ओपीडी सेवा, राष्ट्रपति नए डॉक्टरों को बांटेंगी डिग्रियां

पटना एम्स में 19 अक्टूबर को ओपीडी सेवा बंद रहेगी, जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के चलते गुरुवार को ओपीडी बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस दिन चुनिंदा ओपरेशन थियेटर भी बंद रहेंगे, ऐसे में पहले शेड्यूल ऑपरेशन नहीं हो पाएंगे। हालांकि, इमरजेंसी, ट्रॉमा, आईसीयू और आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगे। पटना एम्स के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर और सीईओ डॉक्टर गोपाल कृष्णपाल ने यह जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें।

अमित शाह की 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में रैली, बीजेपी ने तेज की तैयारी; 16 जिलों के नेताओं को टास्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर में उनकी रैली प्रस्तावित है। पताही हवाई अड्डा पर वे बीजेपी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे सफल बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। बीजेपी के 16 जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सांसद, विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का टास्क दिया गया है। 25 अक्टूबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी शाह की रैली को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।  पूरी खबर पढ़ें।

बिहार पुलिस की भारी फजीहत, पूर्व मंत्री के दाह संस्कार में सलामी के दौरान 10 राइफल से नहीं चली गोली

रोहतास जिले में बिहार पुलिस को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है। करगहर में पूर्व मंत्री रामधनी सिंह की अंत्येष्टि के दौरान राजकीय सम्मान में सलामी के लिए चलाई गई 10 राइफल से गोली ही नहीं निकली। सलामी के लिए मंगाई गई 12 राइफलों से फायरिंग के दौरान 10 गोलियां मिस फायर हो गईं। वहीं महज दो राइफलों से ही गोलियां दाग सम्मान का कोरम पूरा किया गया। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं सुरक्षा को लेकर मौके पर मौजूद लोग कानाफूसी करते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें।

समस्तीपुर में डबल मर्डर, दुकान बंद कर घर जा रहे 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या

बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार रात बदमाशों ने किराना व्यवसायी दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। रोसड़ा से सटे पांचूपुर चोरबा पोखर के समीप बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पवड़ा निवासी मणिकांत चौधरी के पुत्र सुमित कुमार चौधरी (36) व अजित कुमार चौधरी (32) के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद रोसड़ा पुलिस की दो अलग-अलग टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में भी जुट गई है।  पूरी खबर पढ़ें।

मोबाइल पर लोन देने के नाम पर 12 महिलाओं से ठगी, खाते में पैसा आया नहीं और कटने लगी किस्तें

बिहार के पटना में मोबाइल पर लोन देने के नाम पर एक दुकान के मैनेजर ने दर्जनभर महिलाओं से धोखाधड़ी कर फरार हो गया। उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया। पीड़िताओं को इसका पता तब चला जब उनके मोबाइल पर लोन की किस्त कटने लगी। यह मामला फुलवारीशरीफ का है। इस बाबत पीड़ित महिलाओं ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले उन्होंने फुलवारीशरीफ एफसीआई मोड़ के पास डिजिटल दुनिया दुकान में जाकर हंगामा भी किया। पूरी खबर पढ़ें।

दुर्गा पूजा पर पूरे बिहार में अलर्ट, जिलों में भेजे गए 12500 पुलिस सिपाही; बीसैप की 33 कंपनियां तैनात

दुर्गा पूजा शुरू होने पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। मुख्यालय की ओर से पुलिस-प्रशासन को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिलों में 12,500 सिपाही भेजे गए हैं। साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की 33 कंपनियां तैनात किया गई हैं। नेपाल, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जिलों में खास निगरानी रखी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें।

पटना हाईकोर्ट के दो जजों का हरियाणा और कोलकाता ट्रांसफर, दो नए भेजे गए

पटना हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह दो नये न्यायाधीश भेजे गए हैं। पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर सिंह को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, जबकि न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद को कोलकाता हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति नानी तागिया और तेलंगाना हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति जी. अनुपमा चक्रवर्ती का स्थानांतरण पटना हाईकोर्ट में हुआ है। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार के 37 जिलों में 20 सूत्री समितियों का गठन, तेजस्वी पटना तो विजय चौधरी नालंदा के अध्यक्ष; देखें सभी नाम

नीतीश सरकार ने जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने बुधवार को देर रात इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। 20 सूत्री जिला स्तरीय समिति में जिला प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष बनाया गया है। मुंगेर को छोड़ बाकी 37 जिलों में कमेटी बनी है। पूरी खबर पढ़ें।

ट्रेन रोकना भूला चालक, यात्री हुए हैरान; याद आया तो आधा km वापस लौटाकर स्टेशन पर लाया 

बिहार के सारण जिले के मांझी हाल्ट पर खड़े यात्रियों के साथ बुधवार की शाम अजीबोगरीब स्थिति हुई। छपरा से फर्रुखाबाद जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस का ड्राइवर ट्रेन रोकना ही भूल गया और यात्री राह तकते ही रह गए। आधा किमी ट्रेन आगे बढ़ी तो ड्राइवर को अपनी भूल याद आयी। ट्रेन मांझी पुल पर बीचो-बीच खड़ी हो गयी थी। इधर स्टेशन पर खड़े यात्री अवाक थे। इंतजार में घंटो ट्रेन पकड़ने को बैठे थे पर ट्रेन तो स्टेशन पर सरपट रफ्तार पकड़े आगे बढ़ चुकी थी। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News