World Cup 2023 Points Table: पाकिस्तान को धकेल नंबर-2 पर पहुंचा भारत, टॉप पर बरकरार ये देश h3>
ऐप पर पढ़ें
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बुधवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा। भारत की इस जीत के बाद वर्ल्ड कप की प्वॉइंट्स टेबल में कई बदलाव हुए हैं। भारत चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। भारत और पाकिस्तान के फिलहाल चार अंक हैं लेकिन रोहित ब्रिगेड का नेट रनरेट बेहतर है। भारत ने अफगानिस्तान से पहले ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका हराया। भारत और पाकिस्तान की 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भिड़ंत होगी।
प्वॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड टॉप पर बरकरार है। न्यूजीलैंड के भी चार अंक हैं मगर उससे नेट रनरेट सबसे अच्छा है। दक्षिण अफ्रीका एक स्थान लुढ़कर चौथे पर आ गया है। उसके 2 अंक हैं। इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर हैं। तीनों ने अब तक एक-एक जीत अपने नाम की है। श्रीलंका आठवें, नीदरलैंड नौवें और अफगानिस्तान दसवें नंबर पर है। तीनों टीम अपने शुरुआती दोनों मैच में हार झेलनी पड़ी है, जिसके चलते अंक तालिका में अब तक खाता नहीं खुला। अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ हार के बाद एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा।
World Cup 2023 Points Table Updated
क्रम
टीम
मैच
जीते
हारे
अंक
नेट रन रेट
1.
न्यूजीलैंड
2
2
0
4
+1.958
2.
भारत
2
2
0
2
+1.500
3.
पाकिस्तान
1
1
0
2
+0.927
4.
दक्षिण अफ्रीका
1
1
0
2
+2.040
5.
इंग्लैंड
1
1
0
2
+0.553
6.
बांग्लादेश
1
0
1
0
-0.653
7.
ऑस्ट्रेलिया
1
0
1
0
-0.883
8.
श्रीलंका
2
0
2
0
-1.800
9.
नीदरलैंड
2
0
2
0
-1.800
10.
अफगानिस्तान
2
0
2
0
-1.907
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच की बात करें तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 273 के लक्ष्य पीछा करते हुए 84 गेंदों में 16 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 131 रन की आतिशी पारी खेली। रोहित और ईशान किशन (47) ने पहले विकेट के लिए 156 रन की दमदार साझेदारी की। भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट गंवाकर आसान से हासिल कर लिया। विराट कोहली 55 और श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऐप पर पढ़ें
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बुधवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा। भारत की इस जीत के बाद वर्ल्ड कप की प्वॉइंट्स टेबल में कई बदलाव हुए हैं। भारत चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। भारत और पाकिस्तान के फिलहाल चार अंक हैं लेकिन रोहित ब्रिगेड का नेट रनरेट बेहतर है। भारत ने अफगानिस्तान से पहले ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका हराया। भारत और पाकिस्तान की 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भिड़ंत होगी।
प्वॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड टॉप पर बरकरार है। न्यूजीलैंड के भी चार अंक हैं मगर उससे नेट रनरेट सबसे अच्छा है। दक्षिण अफ्रीका एक स्थान लुढ़कर चौथे पर आ गया है। उसके 2 अंक हैं। इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर हैं। तीनों ने अब तक एक-एक जीत अपने नाम की है। श्रीलंका आठवें, नीदरलैंड नौवें और अफगानिस्तान दसवें नंबर पर है। तीनों टीम अपने शुरुआती दोनों मैच में हार झेलनी पड़ी है, जिसके चलते अंक तालिका में अब तक खाता नहीं खुला। अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ हार के बाद एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा।
World Cup 2023 Points Table Updated
क्रम | टीम | मैच | जीते | हारे | अंक | नेट रन रेट |
1. | न्यूजीलैंड | 2 | 2 | 0 | 4 | +1.958 |
2. | भारत | 2 | 2 | 0 | 2 | +1.500 |
3. | पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.927 |
4. | दक्षिण अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 2 | +2.040 |
5. | इंग्लैंड | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.553 |
6. | बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.653 |
7. | ऑस्ट्रेलिया | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.883 |
8. | श्रीलंका | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.800 |
9. | नीदरलैंड | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.800 |
10. | अफगानिस्तान | 2 | 0 | 2 | 0 | -1.907 |