झांसी-लखनऊ इंटरसिटी अब नहीं होगी लेट, ट्रेन को मिल गई 16 नई बोगी | Jhansi Lucknow Intercity will no longer be late train 16 new bogies | Patrika News h3>
झांसीPublished: Oct 10, 2023 09:58:55 am
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी को मिल गई 16 नई बोगी। अब ट्रेन समय पर पहुंचेगी अपनी मंजिल पर। हाल के दिनो पर चल रही थी 5 से 6 घंटे लेट।
सोशल मीडिया से ली गई ट्रेन की फोटो।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब इस ट्रेन की लेटलतीफी का शिकार नहीं होना पड़ेगा। इस ट्रेन को 16 नई बोगी मिल गई है। और अब यह समय से चलेगी। झांसी से उरई, कानपुर और लखनऊ के लिए प्रतिदिन सुबह सैकड़ों यात्री जाते हैं। यही स्थिति वापसी में भी रहती है। सुबह चलने वाली ट्रेन दोपहर लगभग 12 बजे लखनऊ पहुंचती है, जबकि शाम को लखनऊ से चलने वाली इस ट्रेन का झांसी आने का समय रात 10.35 बजे का है। लखनऊ में दिन में अपना निपटाने के बाद यात्री इसी ट्रेन को वापसी के लिए सबसे सही मानते हैं। पिछले काफी दिनों से यह ट्रेन आने-जाने में लगातार लेट हो रही थी। झांसी से सुबह 6 बजे की जगह कभी 7.30 बजे, कभी 8 बजे आठ बजे, तो कभी 10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो रही थी। लखनऊ से वापसी में भी यही स्थिति बन रही थी। वहां से लेट चलने के बाद यह ट्रेन रात में कभी 2 बजे तो कभी 3 बजे झांसी पहुंच रही थी। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी।