बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स के नाम हुए लीक, ऐश्वर्या-नील समेत ये सेलेब्स आएंगे नजर! h3>
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का फिनाले 14 अगस्त को हुआ था, और अब मेकर्स ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन में जुट गए हैं। शो की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मेकर्स ने सिलेब्रिटीज को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 17’ अक्टूबर 2023 से शुरू होगा। इस बार की थीम ‘कपल्स वर्सेस’ सिंगल बताई जा रही है। थीम के हिसाब स ही मेकर्स ने सेलेब्स को अप्रोच किया है।
Bigg Boss 17 में कन्फर्म कंटेस्टेंट्स कौन-कौन होंगे, यह तो कुछ समय बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम लीक हो गए हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ‘बिग बॉस 17’ के लिए किस-किस सेलेब को अप्रोच किया गया है, और कौन नजर आ सकता है, आइए बताते हैं:
1. कंवर ढिल्लों और एलिशा खुशी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 17’ के लिए कंवर ढिल्लों और एलिस खुशी को अप्रोच किया गया है। इन दोनों ने टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ में साथ काम किया था। दोनों की पहली मुलाकात सेट पर ही हुई थी, और फिर दोस्ती हो गई। चर्चा है कि अब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
2. ईशा मालवीय
ईशा मालवीय ने टीवी शो ‘उडारियां’ में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के साथ काम किया था। अब खबर है कि वह ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ सकती हैं। ईशा एक मॉडल और फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं। टीवी शो ‘उडारियां’ में वह जैस्मिन संधू के रोल में नजर आईं।
3. मल्लिका सिंह
‘राधाकृष्ण’ में देवी राधा का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं मल्लिका सिंह भी ‘बिग बॉस 17’ के लिए कन्फर्म कंटेस्टेंट बताई जा रही हैं। मल्लिका छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा हैं, और उन्होंने ‘एस्केप लाइव’ वेब सीरीज में भी काम किया। ऐसी चर्चा है कि वह कथित बॉयफ्रेंड सुमेथ मुदगलकर के साथ ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा ले सकती हैं।
4. समर्थ जुरेल
टीवी शो ‘मैत्री’ में हर्ष का रोल निभाकर चर्चा में आए एक्टर समर्थ जुरेल का नाम भी ‘बिग बॉस 17’ के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है। चर्चा है कि समर्थ जुरेल ने शो का ऑफर स्वीकार कर लिया है। समर्थ ने ‘उडारियां’ और ‘स्प्लिट्सविला’ में भी काम किया है।
5. संगीता घोष
खबर है कि मेकर्स ने पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस संगीता घोष को भी ‘बिग बॉस 17’ के लिए अप्रोच किया है। संगीता घोष ने अभी शो के लिए हामी नहीं भरी है। वह ऑफर पर विचार कर रही हैं। संगीता घोष ‘देश में निकला होगा चांद’, ‘स्वर्ण घर’ और ‘दिव्य दृष्टि’ जैसे शोज कर चुकी हैं।
6. सीमा हैदर-सचिन
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी दावा किया कि उन्हें ‘बिग बॉस 17’ के लिए मेकर्स ने संपर्क किया था। मेकर्स चाहते थे कि सीमा हैदर और सचिन साथ में शो का हिस्सा बनें। लेकिन सीमा हैदर का कहना है कि उन्हें शो में दिलचस्पी नहीं है।
7. ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट
‘बिग बॉस 17’ में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट नजर आ सकते हैं। इस जोड़ी ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में साथ काम किया था, और खूब प्यार बटोरा। दोनों रियल लाइफ में पति-पत्नी हैं। मेकर्स ने ऐश्वर्या शर्मा को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के सेट पर ही शो का ऑफर दिया था।
8. ट्विंकल अरोड़ा
ट्विंकल अरोड़ा का भी नाम चर्चा में है। वह कलर्स के टीवी शो ‘उडारियां’ में नजर आ चुकी हैं। चर्चा है कि वह ‘बिग बॉस 17’ के लिए ‘उडारियां’ क्विट करने वाली हैं।
9. हर्ष बेनीवाल
यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल को भी ‘बिग बॉस 17’ ऑफर हुआ है। हर्ष बेनीवाल ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस का लोगो भी शेयर किया था।
10. सौरव जोशी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूबर सौरव जोशी को भी ‘बिग बॉस 17’ के मेकर्स ने अप्रोच किया है। देखना यह होगा कि वह ऑफर स्वीकार करते हैं या नहीं।