शोभिता धूलिपाला का 10 साल पुराना क्लिप देख चकराया लोगों का माथा, बोले- हाय रब्बा! h3>
हाल में ही ओटीटी पर रिलीज हुई ‘मेड इन हेवन 2’ में शोभिता धुलिपाला के शानदार काम को खूब सराहा गया। इससे पहले वह ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘पोन्नियन सेल्वन’ में भी नजर आई थीं। बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स में बिजी शोभिता धुलिपाला इस बीच अपने पुराने वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जहां 10 साल पुराना उनका लुक देख फैंस हक्का बक्का रह गए हैं। उनका आज का लुक और पुराना अंदाज देख आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि वह शोभिता ही हैं। आइए दिखाते हैं वो वीडियो, साथ ही फैंस की प्रतिक्रिया भी पढ़िए।
साल 2013 में शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने मिस इंडिया अर्थ का खिताब अपने नाम किया था। मॉडलिंग में खूब नाम कमाने के बाद वह एक्टिंग में आईं। उनकी एक्टिंग को खूब साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में पसंद किया जाता है। मगर इन दस सालों में एक्ट्रेस का लुक काफी बदला है।
दस साल पहले वाली शोभिता को देख फैंस हैरान
फैंस ने उनका दस साल पुराना वो वीडियो खोज निकाला है जब वह मिस इंडिया कॉम्पीटिशन में पहुंची थी। इस दौरान जज की कुर्सी पर असिन बैठी हैं। असिन उनसे सवाल करती हैं, ‘आपको क्या लगता है कि स्टेट या कॉलेज को क्या लड़कियों के लिए यूनिफॉर्म तय करनी चाहिए?’
Is this sobhita Dhulipala
by u/Smooth_Ad4219 in BollyBlindsNGossip
यूजर्स ने ऐसे ऐसे कमेंट्स किए
इस सवाल का जवाब शोभिता बहुत ही दमदारी के साथ देती हैं। मगर इस दौरान उनका लुक काफी अलग लग रहा है। कुछ लोगों ने तो मेड इन हेवन 2 की तारा को भी इस बहस में घसीट लिया। एक यूजर ने लिखा कि हां ये तारा है एलिमनी मिलने से पहले वाली। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि सब सर्जरी का नतीजा है। एक ने लिखा, ‘खून भरी मांग वाला ट्रांसफॉर्मेशन है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हाय रब्बा, मैं तो पहचान ही नहीं पाया। आवाज सुनने के बाद समझा।’
नागा चैतन्य संग भी चर्चा में आई थीं शोभिता
मालूम हो, पिछले दिनों शोभिता धूलिपाला साउथ एक्टर नागा चैतन्य को लेकर भी चर्चा में थीं। दोनों के नजदीकियों के खबरें लगातार आ रही थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु के एक्स हसबैंड को लेकर भी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि जो लोग बिना जाने कुछ भी कहते हैं, उनकी बेतुकी बातों का जवाब देना जरूरी नहीं होता है।