Gaya News Live Today: गया जिले में कई थानेदार इधर-उधर, नवादा विधि महाविद्यालय में अब होगी LLM की पढ़ाई h3>
गया: बिहार के गया में कानून व्यवस्था की स्थिति और मजबूत करने के लिए कई थानेदारों का ट्रांसफर किया गया है। जिले के एसएसपी (Gaya SSP Transfer Police Officers) ने ये कदम उठाया। उन्होंने कई पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे में भेज दिया। उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल को लेकर ये तबादला किया है। दूसरी ओर नवादा विधि महाविद्यालय (Nawada Vidhi Mahavidyalaya) में इसी सत्र से एलएलएम की पढ़ाई होगी। मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने इस बात की जानकारी दी।
नवादा विधि महाविद्यालय से करें अब LLM
मगध विश्वविद्यालय के तहत आने वाले नवादा विधि महाविद्यालय में जल्द एलएलएम की पढ़ाई शुरू होगी। महाविद्यालय में शनिवार को वार्षिक संगोष्ठी ‘एक्सपेंडिंग होरिजॅन ऑफ जूडिशल एक्टिविटीज इन इंडिया’ विषय का आयोजन हुआ। इसमें चीफ गेस्ट के रूप में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही और विशिष्ट अतिथि जदयू एमएलसी सह महाविद्यालय के अध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हुए।
मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति का ऐलान
इसी दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएन मिश्रा ने कुलपति से एलएलएम की पढ़ाई की मांग की। मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि प्रताप शाही ने अपने संबोधन में उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि मगध विश्वविद्यालय की ओर किसी भी तरह की पढ़ाई के लिए आप रुचि रखते हैं आप तुरंत पेपर वर्क लेकर आएं। आपको विश्वाश दिलाता हूं कि इसी सत्र से एलएलएम की पढ़ाई की जाएगी।
जिले में कई थानेदारों का हुआ तबादला
गया जिले के कई थानाध्यक्ष को विधि व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल को लेकर एक थाने से दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया है। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमल कुमार अब महकार की जगह शेरघाटी के थानाध्यक्ष होंगे। इसी तरह विष्णुपद के थाना प्रभारी राजकुमार बोधगया जाएंगे। रूपेश कुमार सिन्हा बोधगया से बाराचट्टी भेजे गए। राम एकबाल यादव को वजीरगंज से हटाकर विष्णुपद लाया गया।
किसे कहां मिली पोस्टिंग जानिए
रामलखन पंडित को बाराचट्टी थाना से वजीरगंज भेज दिया गया है। अविनाश कुमार अब म०वि०वि० थाना के बदले कोच थाने की कमान संभालेंगे। उमेश प्रसाद सिंह को कोच से म०वि०वि० थाना भेजा गया है। पु०अ०नि० सुनिल कुमार को रौशनगंज की जगह धनगाई भेजा गया। पु०अ०नि० अंगद पासवान धनगाई से हटाकर रौशनगंज भेज दिए गया है। पु०अ०नि० अभिषेक कुमार सिंह,कनीय अवर निरीक्षक बाराचट्टी को महकार भेजा गया। वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक ददन प्रसाद को तकनीकी शाखा से हटाकर नीमचक बथानी थानाध्यक्ष बनाया गया।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News