बिहार की टॉप 10 खबरें

10
बिहार की टॉप 10 खबरें

बिहार की टॉप 10 खबरें

पटना: भागलपुर में एक सनकी ने दो लोगों की हत्या कर दी है। घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। जहां पुरुष की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं महिला की मृत्यु इलाज के दरमियान अस्पताल में हो गई। हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गया आरोपी फतेहपुर का रहने वाला है। जिसका नाम मोहम्मद आजाद है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पुलिस लगातार कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

दारोगा के गांव में मातम

अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के दिघली गांव के लोग शोक में डूबे हैं। दरअसल गांव के लाल और समस्तीपुर के मोहनपुर के एसएचओ नंदकिशोर यादव की रात में मवेशी तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें नंदकिशोर की जान चली गई।इस खबर से पूरा गांव हिल गया है। नंदकिशोर यादव अररिया जिला के पलासी थाना क्षेत्र के दिघली गांव के रहने वाले थे। जैसे ही पटना में इलाज के दौरान मौत हो जाने की सूचना गांव में पहुंची। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

Bihar: भारत-पाक वाघा बॉर्डर के बाद बिहार के पूर्णिया में आधी रात को तिरंगा फहराने का रहस्य, 1947 से जारी है परंपरा

सड़क हादसे में एक की मौत

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के अगरपुरा मोड़ के समीप मंगलवार को अनियंत्रित निजी स्कूल वाहन ने शौच करने जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग बड़हरा थाना क्षेत्र अगरपुरा गांव निवासी स्व.सूचित राम के 70 वर्षीय पुत्र राम दुलारे राम है एवं वह पेशे से किसान थे।
Independence Day 2023: आजादी के बाद पहली बार इन 6 गांवों में फहराया जाएगा तिरंगा, जानिए क्यों

औरंगाबाद में फहरा तिरंगा

औरंगाबाद जिले के लांगुरिया और पचरुखिया अति नक्सल प्रभावित में कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर तिरंगे को सलामी दी। डीआईजी विमल ने ग्रामीणों को आजादी के मायने समझाते हुए कहा कि सैकड़ों वीर – वीरांगनाओं के बलिदान के बाद हमे 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। इस दौरान 500 मीटर लम्बे तिरंगा झंडा का प्रदर्शन भी किया गया। डीआईजी विमल ने कहा कि अब आप आजाद देश के आजाद नागरिक हैं। निडर होकर समाज के मुख्य धारा से जुड़ें।

Bihar: 17वीं बार झंडा फहराने वाले बिहार के पहले मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, जानिए लालू यादव और राबड़ी का है कौन सा स्थान

गया में फहरा तिरंगा

गया के गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस मौके पर किया झंडा फहराया इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के तमाम आलाधिकारी एवं यहां उपस्थित विधायक,विधान पार्षद तमाम राजनीतिक, सामाजिक संगठन से जुड़े सभी को हार्दिक बधाई दी। इन्होंने कहा कि आज आपके बीच 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गया जिला प्रशासन के द्वारा गया जिले में नीतीश सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है।

Bihar: ‘बिहार में मुखिया का चुनाव नहीं लड़ सकते लालू प्रसाद यादव’, स्वतंत्रता दिवस पर सम्राट चौधरी राजद सुप्रीमो पर फायर

झंडोतोलन में चूक

कटिहार के प्राणपुर प्रखंड मुख्यलाय परिसर में हुई जहां प्रखंड प्रमुख रोशनी खातून के द्वारा झंडोतोलन किया जा रहा था इसी दौरान झंडा गिर गया। दूसरी तस्वीर कटिहार के प्राणपुर प्रखंड के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरण्डा से आई। जहां वार्ड संख्या तीन के वार्ड अध्यक्ष झंडोतोलन कर रहे थे। अचानक ज़मीन पे आ गिरा। जिसके बाद एक बच्चे को ऊपर चढ़ाया गया और सबकुछ दुरुस्त कर झंडोतोलन किया गया।

पटना की अपडेटेड खबरों को वॉट्सऐप पर पाने के लिए इस लिंक से जुड़ें

रेलवे जोन में फहरा झंडा

वैशाली के हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे जोनल ऑफिस में तिरंगा फहराया गया। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। आजादी का अमृत महोत्सव के इस वर्ष को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य नाटिका का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान रेल पुलिस के डॉग स्क्वायड ने भी प्रदर्शन किया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News