महिला चिकित्सालय में योग कक्षाएं पोस्टर तक सीमित, गर्भवतियों को कक्षाओं का पता ही नहीं | No Yoga classes In Women’s Hospital Pregnant Women Do Not Know About Classes | News 4 Social h3>
Yoga Clases: एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगा को प्रचार प्रसार कर रही है। वहीं दूसरी ओर राजधानी के महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई थी। दरअसल यह क्लासेज गर्भवती महिलाओं को नॉमर्ल डिलेवरी और हेल्दी बच्चें के लिए योगा क्लासेज की शुरूआत की गई थी।a
जयपुर। Yoga Clases: एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगा को प्रचार प्रसार कर रही है। वहीं दूसरी ओर राजधानी के महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गई थी। दरअसल यह क्लासेज गर्भवती महिलाओं को नॉमर्ल डिलेवरी और हेल्दी बच्चें के लिए योगा क्लासेज की शुरूआत की गई थी। लेकिन अब वो क्लासेज अस्पताल के पोस्टर तक ही सिमटकर रह गई है। पोस्टर के अनुसार सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को क्लासेज दोपहर 12 से 1 बजे तक होती है। पत्रिका संवाददाता ने शुक्रवार को अस्पताल में पड़ताल की तो सामने आया की क्लासेज सुचारू रूप से नहीं चल रही है और गर्भवती महिलाएं भी इससे पूरी तरह अनजान है। संवाददाता ने महिलाओं से बातचीत की तो उन्होंने बातया कि 9 महीने तक उन्हे योगा नहीं करवाया गया। साथ ही कमरा नम्बर 20 के बाहर बैठी गार्ड ने बताया कि मैडम योगा टीचर बाहर गई शायद इसलिए क्लास नहीं हो रही और अभी यह बंद है। योग अभ्यास के पोस्टर पर एक क्यूआर कोड भी मौजूद था जिसके जरिये व्हाट्सएप के माध्यम से क्लासेज से जुड़ा जा सकता है ,संवाददाता ने जब क्यूआर कोड स्कैन किया तब पता चला की वह कोड स्कैन नहीं हो रहा था।
यह बोली महिलाएं
पत्रिका संवाददाता ने कुछ महिलाओं से बात -चित की और जाना उन्हें योगा क्लासेज के बारे में कितनी जानकारी है
9 महीनों में एक भी दिन नहीं मिली क्लास की जानकारी
9 महीने गर्भवती कमलेश देवी (बदला हुआ नाम ) ने बताया कि उन्हें कभी भी ऎसी क्लासेज की कोई जानकारी नहीं मिली। ना तो चिकित्सकों ने बताया ना किसी अन्य अस्पताल के व्यक्तियों ने इस बात की जानकारी दी। पूरे 9 महीने में एक भी दिन उन्होंने कोई योग क्लास होते हुए नहीं देखी।
प्राकृतिक रूप से महिलाएं चेहरे को बना रही है सुंदर ,फेस योग बन रहा है महिलाओं की पसंद
4 महीने में एक भी नहीं हुई योग क्लास
4 महीने गर्भवती सीता मीणा (बदला हुआ नाम ) ने बताया कि वे नियमित तौर पर इलाज के लिए चिकित्सालय आती है , लेकिन अभी तक उन्हें योग क्लासेज की कोई सूचना नहीं मिली। उन्होंने यह भी बताया कि योग गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है ,लेकिन अस्पताल में कोई क्लास नहीं होती है। इस बारे में उन्होंने गार्ड से भी पूछा लेकिन उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी।
कैफे और रेस्त्रां बन रहे मजेदार, खाने के साथ गेम्स का भी लुफ्त उठा रहे लोग
पत्रिका संवाददाता ने कई गर्भवती महिलाओं से बात -चित की और सबने यही जवाब दिया। पड़ताल में यह भी देखा गया कि योग के पोस्टर पूरे अस्पताल में नहीं लगे हुए है। केवल कमरा नंबर 20 ,चैनल गेट पर पोस्टर थे उसके अलावा कई पर भी पोस्टर नजर नहीं आए।