कांग्रेस की ये चुनावी भक्ति है… कमलनाथ पर शिवराज सिंह चौहान का हमला

12
कांग्रेस की ये चुनावी भक्ति है… कमलनाथ पर शिवराज सिंह चौहान का हमला

कांग्रेस की ये चुनावी भक्ति है… कमलनाथ पर शिवराज सिंह चौहान का हमला

भोपाल: एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan News) ने कमलनाथ पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक कहती थी, जो कांग्रेस नेता राम जी का नाम लेने से परहेज करते थे। वहीं, कांग्रेसी (कमल नाथ) आज राम कथा, हनुमान कथा करवा रहे हैं। कांग्रेस नेता यह सब कुछ चुनाव के लिए करवा रहे हैं। यह कांग्रेस की चुनावी भक्ति है। उनके अंदर ही अंदर अंतर्द्वंद मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश इन दिनों प्रगति के नए आयामों को छू रहा है। प्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। लगातार लोकार्पण और शिलान्यास हो रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि अब तक 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। 36348 करोड़ रुपए की 13 सिंचाई योजनाओं का भूमि पूजन किया गया है। 83 सीएम राइज स्कूलों का प्रारंभ हो रहा है। नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास का कार्यक्रम हो रहा है।

कांग्रेस कंफ्यूज है, मजबूर है

कमलनाथ की कथा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो लोग कभी राम भगवान का नाम लेने से परहेज करते थे, काल्पनिक मानते थे। आज वो कथाएं करा रहे हैं। अब यह करने के लिए मजबूर हैं क्योंकि चुनाव आ रहे हैं। यह कांग्रेस की चुनावी भक्ति है। उनके अंदर ही अंदर अंतर्द्वंद मचा हुआ है। कमल नाथ सोच रहे हैं, मैं इधर जाऊं या उधर जाऊं; बड़ी मुश्किल है किधर जाऊं..?

Mandsaur News:’कर्जमाफी का झूठा वादा कर किसानों को ठगा’, सीएम शिवराज का कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री के चेहरे पर घिरे हैं कमलनाथ

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब तो उनके एक नेता ने ही कह दिया है, कि मुख्यमंत्री कौन बनना चाहिए? उनके तो नेता होने पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। अब मुझे लग रहा है कि वह नेता का दावा पुख्ता करने के लिए कथाओं के आयोजन में भी लग गए है।

राहुल को खुद पर विश्वास नहीं

सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी को अपने आप पर विश्वास नहीं है। वो अविश्वास प्रस्ताव लाए थे और बोलते हुए जिस तरह की हरकत राहुल जी ने की थी। अब उसका मैं वर्णन नहीं कर सकता। उसका गवाह पूरा देश था। इस अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस भी जानती है, कोई दम नहीं है। देश का विश्वास नरेंद्र मोदी में है। जो अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं उनका सबसे ज्यादा अविश्वास एक दूसरे पर ही है।

MP news: ‘अरे कमलनाथ तुम क्या जानों नंगे पैर चलने का दर्द’, कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम शिवराज सिंह चौहान

विकास की फैक्ट्री बना मध्य प्रदेश

प्रदेश के विकास के बारे में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीपीसीएल की रिफाइनरी 2011 से कार्यरत है। अब उसका विस्तारीकरण करके पेट्रोकेमिकल का निर्माण भी किया जाएगा। बीपीसीएल इस परियोजना पर लगभग 50 हजार करोड़ रूपया खर्च करेगी। मध्य प्रदेश सरकार से कई टैक्स में छूट और सुविधाएं जो बीपीसीएल ने मांगी थी, वह हमने सारी दे दी है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News