गहलोत सरकार की शह पर हो रहा धर्म परिवर्तन… वसुंधरा राजे का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- जहाज डूबने लगा

6
गहलोत सरकार की शह पर हो रहा धर्म परिवर्तन… वसुंधरा राजे का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- जहाज डूबने लगा

गहलोत सरकार की शह पर हो रहा धर्म परिवर्तन… वसुंधरा राजे का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- जहाज डूबने लगा

उदयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को उदयपुर में एक जनसभा के दौरान जमकर आड़े हाथ लिया। इस दौरान उन्होंने हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार डूब कर रहेगी। इसे अब कोई भी नहीं बचा सकेगा। उन्होंने कहा कि जब जहाज डूबने लग जाता है तो, अपने आप को बचाने की चाहत में जहाज में सवार सब लोग कूदकर भाग जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस सरकार का देखने को मिल रहा है।

वसुंधरा ने कार्यकर्ताओं से की अपील, इस सरकार को भगाने जुटे

वसुंधरा राजे उदयपुर के लसाडिया गांव में दरियावद के पूर्व विधायक दिवंगत गौतम लाल मीणा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि खरगोश सोया रह जाता है और कछुआ आगे निकल जाता है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और इस सरकार को भगाने में पूरी तरह लग जाए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अगर कोई भ्रष्टाचारी सरकार है तो, वह राजस्थान की कांग्रेस सरकार हैं। जहां महिला अत्याचार, दलित उत्पीड़न, दुष्कर्म, गैंगरेप, लूट और हत्या जैसी घटनाओं में अब राजस्थान अव्वल हो चुका है।

कांग्रेस सरकार की शह से हो रहा हैं धर्म परिवर्तन

वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की शुरू से तुष्टिकरण की नीति रही है। इसके कारण राज्य में धर्म परिवर्तन की घटनाएं सामने आ रही है। जो केवल राजस्थान सरकार की शह के कारण हो रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान सबसे आगे बढ़ चुका है। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा, दिवंगत पूर्व विधायक गौतम लाल मीणा की पत्नी हीरा देवी मीणा, प्रधान लाली देवी मीणा मौजूद थे।

उदयपुर दौरे के तहत कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सापूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को दो दिवसीय दौरे के तहत उदयपुर पहुंची। जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस दौरान वसुंधरा ने उदयपुर के नगर विकास प्रन्यास के प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके बाद दिवंगत पूर्व विधायक की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को सम्बोधित कर गहलोत सरकार पर जमकर हमले किए।

Rajasthan : सचिन पायलट को लेकर Hanuman Beniwal का बड़ा बयान, कहा वो टाय-टाय फिस्स निकले, Vasundhara Raje पर भी कसा तंज

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News