Bihar Politics : बिहार की राजनीति में मुरेठा और मास्क की एंट्री, नीतीश के लिए दोतरफा चुनौती

1
Bihar Politics : बिहार की राजनीति में मुरेठा और मास्क की एंट्री, नीतीश के लिए दोतरफा चुनौती

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में मुरेठा और मास्क की एंट्री, नीतीश के लिए दोतरफा चुनौती

Bihar Politics : तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार तो बनाई लेकिन बीजेपी के निशाने पर उनसे ज्यादा नीतीश कुमार ही हैं। उन्हें इस बार तो दोतरफा चुनौती मिली है। एक तरफ मुरेठा है तो दूसरी तरफ मास्क। पढ़िए पूरी खबर यहां नीचे…

 

हाइलाइट्स

  • विपक्ष का तेजस्वी से ज्यादा नीतीश पर हमला
  • बिहार की राजनीति में मुरेठा और मास्क की एंट्री
  • सीएम नीतीश कुमार के लिए दोतरफा चुनौती
  • नीतीश कैसे पार पाएंगे इस डबल चुनौती से
पटना: बिहार की सियासत में इन दिनों जितना बीजेपी तेजस्वी यादव या लालू प्रसाद यादव पर हमला नहीं कर रही है, उससे ज्यादा नीतीश कुमार निशाने पर हैं। सीएम नीतीश के खिलाफ बीजेपी (सम्राट चौधरी), एलजेपी रामविलास (चिराग पासवान), हम (जीतन राम मांझी) और RLJD (उपेंद्र कुशवाहा) ने पहले से ही मोर्चा खोल रखा था। लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर बेंगलुरू में दूसरे दिन की बैठक के दौरान उन्हें फिर चुनौती मिली। चैलेंज भी ऐसा कि बिहार की सियासत चौंक उठी है। उन्हें अब मुरेठा और मास्क की चुनौती मिली है। सवाल यही है कि क्या सीएम नीतीश मुरेठा और मास्क की डबल चुनौती से पार पा जाएंगे? पहले जानिए मुरेठा की चुनौती के बारे में।

nitish kumar samrat chaudhary pushpam priya chaudhary.

नीतीश की नंबर वन चुनौती- मुरेठा

नीतीश के सामने सबसे पहली चुनौती है मुरेठा की। मुरेठा माने गमछा से सिर को ढकने के लिए बनाया जाने वाला वस्त्र। ये मुरेठा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने धारण कर रखा है। हाल ही में मॉनसून सत्र के दौरान बिहार विधानपरिषद में नीतीश ने जब सम्राट चौधरी से पूछा कि आप मुरेठा क्यों लगाए रहते हैं। तो सम्राट चौधरी ने जवाब दिया- आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए। हालांकि सम्राट चौधरी ने काफी पहले ही ये ऐलान कर रखा है कि जब तक नीतीश को कुर्सी से उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक अपना मुरेठा नहीं खोलेंगे। विधानपरिषद में दिया गया ये जवाब, जवाब कम नीतीश को चुनौती ज्यादा थी। अब जानिए मास्क की चुनौती के बारे में।
चिराग पासवान की वापसी से पीएम मोदी को भयंकर नुकसान या बंपर फायदा? जानिए क्या पता चला इस नए सर्वे में

नीतीश की नंबर दो चुनौती- मास्क

नीतीश कुमार अभी मुरेठा की चुनौती स्वीकार कर तैयार ही हो रहे थे कि दूसरी चुनौती सामने आ गई। ये चैलेंज था मास्क का, जिसे लगाने वाली ने कहा कि जब तक वो सीएम नीतीश को मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं हटाएगी, अपना मास्क नहीं उतारेगी। ये चैलेंज दिया है प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने। उनके पिता और जेडीयू एमएलसी बिनोद कुमार चौधरी नीतीश के काफी करीबी माने जाते थे। लेकिन पुष्पम प्रिया चौधरी के 2020 विधानसभा चुनाव में नीतीश के खिलाफ मैदान में उतरने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं। इसी बीच दो दिन पहले बिनोद कुमार चौधरी का निधन हो गया। उन्हें उनकी बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी ने ही मुखाग्नि दी और ऐलान कर दिया कि जब तक वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से नहीं उतारेंगी, तब तक अपना मास्क नहीं हटाएंगी।
बिहार : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सम्राट चौधरी की ‘स्मार्ट टीम’ तैयार, सभी नाम तय बस ऐलान बाकी

नीतीश कैसे पाएंगे मास्क और मुरेठा की चुनौती से पार?

ये बात तो जगजाहिर है कि नीतीश कुमार चैलेंज स्वीकार करने में पीछे नहीं हटते। ये भी कहा जाता है कि एक बार जिसने सीएम नीतीश को चुनौती दे दी, उसके खिलाफ वो हर सियासी दांव आजमा कर दिखा देते हैं। लेकिन इस दफे मामला थोड़ा मुश्किल है, बीजेपी ने उन्हें पलटीमार कह हमला बोल रखा है तो पुष्पम प्रिया चौधरी ने उन पर विकास के नाम पर धोखा करने का आरोप लगा मोर्चा खोल रखा है। लाख टके का सवाल यही है कि इस लोकसभा चुनाव में नीतीश इन दो चुनौतियों के जवाब के लिए कौन सा नया दांव खेलेंगे।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News