Advertising
Home Top stories पेड़ टूटे, सड़कों पर जाम, घरों में भरा पानी… मॉनसून की एक...
Advertising
<

पेड़ टूटे, सड़कों पर जाम, घरों में भरा पानी… मॉनसून की एक बारिश में डूब गई दिल्ली, 20 साल का रेकॉर्ड टूटा

9
पेड़ टूटे, सड़कों पर जाम, घरों में भरा पानी… मॉनसून की एक बारिश में डूब गई दिल्ली, 20 साल का रेकॉर्ड टूटा

पेड़ टूटे, सड़कों पर जाम, घरों में भरा पानी… मॉनसून की एक बारिश में डूब गई दिल्ली, 20 साल का रेकॉर्ड टूटा

NCR भी बेहाल, रुक गया ट्रैफिक

NCR के फरीदाबाद में रुक-रुक कर दिन भर हुई बारिश से मौसम तो कूल हुआ, लेकिन जलभराव से परेशानी भी हुई। 80 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी भरा, NH पर ट्रैफिक स्लो हुआ, करंट लगने से तीन गायों की मौत हुई। बिजली कटने की दो हज़ार शिकायतें पहुंची। यहां 69 MM बारिश हुई। गुड़गांव में दिन भर हल्की बारिश होती रही। झज्जर और फिरोजपुर झिरका में जलभराव हुआ। गाज़ियाबाद में जगह-जगह जलभराव हुआ और बिजली कटी। यहां 70 MM बारिश हुई। नोएडा के कई सेक्टरों, सोसायटियों और सड़कों पर पानी भरा, ट्रैफिक स्लो हुआ।

कनॉट प्लेस का ऐसा हाल

Advertising
कनॉट प्लेस का ऐसा हाल

बेहतरीन सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम वाले कनॉट प्लेस का हाल भी इस बार बेहाल रहा। ऐसा पहली बार हुआ जब कनॉट प्लेस का इनर और आउटर सर्कल में जलभराव हुआ। M ब्लॉक में जलभराव की समस्या सबसे गंभीर थी। इसके अलावा C ब्लॉक kr पार्किंग भी जलभराव से डूबा हुआ था। दुकानदारों ने कई दुकानों में बरसाती पानी घुसने की शिकायत भी की। पानी के निकासी के लिए NDMC ने अपनी सारी मशीनरी और मैनपावर कई घंटों तक यहीं लगाए रखा। हालांकि, कुछ घंटों बाद स्थिति सुधरी।

हवा साफ, खुलके लो सांस

हवा साफ, खुलके लो सांस

मॉनसून के साथ ही दिल्ली-NCR के लोगों के लिए खुलकर साफ हवा में सांस लेने के दिन वापस आ गए। बारिश से AQI महज 71 दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में तो यह 50 रहा। अभी रविवार को भी बारिश तेज रहने की संभावना है। ऐसे में यह राहत बनी रहेगी। शनिवार को राजधानी की हवा मुंबई से भी साफ हो गई। मुंबई में आमतौर पर प्रदूषण का ग्राफ दिल्ली से काफी कम रहता है। सर्दी गर्मी और मॉनसून मुंबई हमेशा दिल्ली से साफ बनी रहती है। लेकिन शनिवार को मुंबई का AQI 91 रहा। AQI जब 51-100 तक रहे तो इसे प्रदूषण का संतोषजनक स्तर कहा जाता है।

नई दिल्ली स्टेशन का मेंटिनेंस यार्ड और पटरियां पानी में डूबे

नई दिल्ली स्टेशन का मेंटिनेंस यार्ड और पटरियां पानी में डूबे

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के तैयारियों की पोल खोल दी है। आलम यह है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित मेंटिनेंस यार्ड और आसपास सभी पटरियां जलमग्न हो गईं। इस वजह से कई ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। दरअसल, बारिश के चलते नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार समेत दिल्ली के लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर पानी भरा रहा। सबसे बुरा हाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित मेंटिनेंस यार्ड का था, जहां घुटने तक पानी भर जाने से पटरियां दिख नहीं रही थीं। 11 बजे के करीब एक मालगाड़ी को प्लैटफॉर्म नंबर एक पर ही रोक दिया गया। मेंटिनेंस यार्ड में पानी भरने के चलते मालगाड़ी वहां नहीं पहुंच सकी। इससे अधिकारियों में अफरातफरी मच गई है। अधिकारियों ने यार्ड से बारिश का पानी निकालने के लिए पंप का इस्तेमाल किया, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते पानी निकालने में भारी मशक्कत झेलनी पड़ी। इसकी वजह से नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर दर्जनों ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising